Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देपुसौर ब्लॉक में पृथक्करण शेड निर्माण पर सवाल... एक ही योजना में...

पुसौर ब्लॉक में पृथक्करण शेड निर्माण पर सवाल… एक ही योजना में अलग-अलग लागत और गुणवत्ता …इन्होंने लगाए आरोप

रायगढ़। जिले के पुसौर विकासखंड में ग्राम पंचायतों में बनाए गए पृथक्करण शेड निर्माण कार्य अब सवालों के घेरे में आ गया है। वर्ष 2024-25 में स्वीकृत इस योजना के तहत एक ही ब्लॉक की अलग-अलग पंचायतों में लागत, निर्माण तरीका और गुणवत्ता में बड़ा अंतर देखने को मिला है।

ग्राउंड निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तुरंगा, कोसमंदा और देवलसुरा में स्थिति अलग-अलग पाई गई। जबकि तीनों पंचायतों में कार्य एक ही उद्देश्य से स्वीकृत था, इसके बावजूद निर्माण में समानता नहीं दिखी।

लागत में अंतर

ग्राम पंचायत कोसमंदा – ₹4.10 लाख
ग्राम पंचायत तुरंगा – ₹3.70 लाख
ग्राम पंचायत देवलसुरा – ₹3.60 लाख


स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिक राशि मिलने के बावजूद कहीं निर्माण कमजोर है, तो कहीं शेड अधूरा नजर आ रहा है। सूचना पट, फोटो और वीडियो में भी निर्माण गुणवत्ता में फर्क साफ दिखाई देता है।

निगरानी पर उठे सवाल

पृथक्करण शेड का निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा कराया गया है। वहीं, तकनीकी और प्रशासनिक निगरानी की जिम्मेदारी जनपद पंचायत के सीईओ, इंजीनियर, सचिव और सरपंचों पर थी। इसके बावजूद एक ही योजना में इतना अंतर सामने आना निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

जांच की मांग

ग्रामीणों ने मामले की तकनीकी जांच और लागत-गुणवत्ता ऑडिट की मांग की है। उनका कहना है कि स्वच्छता जैसी महत्वपूर्ण योजना में भी यदि पारदर्शिता नहीं बरती गई, तो यह गंभीर विषय है।

फिलहाल इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments