Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देयहां लोगों में आज भी जिंदा है वीर शहीद गुण्डाधुर ....   जयंती...

यहां लोगों में आज भी जिंदा है वीर शहीद गुण्डाधुर ….   जयंती पर ऐतिहासिक चौक का हुआ उद्घाटन …इस तरह किया याद 

 

 

पेंडारी |

बीते दिवस ग्राम पेंडारी में आदिवासी समुदाय के जनप्रतिनिधियों द्वारा वीर शहीद गुण्डाधुर की जयंती के अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पेंडारी के प्रथम बाशिंदा गजराज माझी के नाम पर चौक का विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पेंडारी के सरपंच, गाँव के मुखिया रघुनंदन राम (भूतपूर्व शिक्षक), ग्राम के आदिवासी समुदाय के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। भूमि बंधु संस्थान के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चौक की स्थापना की गई।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पेंडारी का नाम यहाँ प्राचीन समय में पेंडार पेड़ पाए जाने के कारण पड़ा। लगभग 400 वर्ष पूर्व गजराज माझी, बरती गाँव से आकर पेंडारी में बसे थे, जिन्हें ग्राम का प्रथम बाशिंदा माना जाता है।

ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से पहले से प्रचलित तनवारी चौक का नाम बदलकर अब गजराज माझी चौक रखा गया है। यह निर्णय ग्राम के इतिहास, परंपरा और आदिवासी विरासत को सम्मान देने की भावना से लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीर गुण्डाधुर के संघर्ष, आदिवासी समाज की एकता और स्वाभिमान पर प्रकाश डालते हुए नई पीढ़ी को अपने इतिहास और पूर्वजों से जुड़ने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments