Wednesday, October 14, 2026
Homeक्राईम न्‍यूजऑनलाइन गेमिंग की लत पड़ी भारी — चोरी के बाद पहुंचा जेल...

ऑनलाइन गेमिंग की लत पड़ी भारी — चोरी के बाद पहुंचा जेल …. पैसों की भरपाई के लिए उठाया गलत कदम… 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

 

रायगढ़। ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद एक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी। थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम जबलपुर में हुई चोरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी गए जेवरात और नगदी बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

परिवार के बाहर जाते ही सूना मकान बना निशाना
प्रार्थी उदयराम पटैल, निवासी ग्राम जबलपुर, ने 28 फरवरी 2026 को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को परिवार सहित बिलासपुर जाने के दौरान घर में ताला लगाकर गए थे। 28 फरवरी की रात लौटने पर देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला था, कमरे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात एवं 1.50 लाख रुपये नगद गायब थे।
रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 305(a), 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर सूचना से मिला सुराग, आरोपी ने कबूला जुर्म
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही जितेन्द्र कुमार डनसेना (28 वर्ष) निवासी ग्राम जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी रकम हार चुका था और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से:
करीब 25 ग्राम सोने के जेवर (कीमत लगभग ₹3,50,000)
93 ग्राम चांदी के जेवर (कीमत लगभग ₹31,000)
नगद ₹1,030
बरामद किए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹3,81,000 आंकी गई है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उनका साफ संदेश ये भी है कि — ऑनलाइन गेमिंग की लत न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि गलत रास्ते पर ले जाकर जीवन भी बर्बाद कर सकती है।

RELATED ARTICLES

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया…. एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान...

    भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर धोखाधड़ी का दायरा और जटिलता भी लगातार बढ़ रही...

पत्रकार शेख आलम की सड़क हादसे में मौत, प्रेस क्लब ने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग, धरमजयगढ़ के पत्रकार जगत में शोक...

    धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ के युवा पत्रकार शेख आलम की 15 सितंबर 2026 को तेजपुर के पास हुए सड़क हादसे में दुखद मृत्यु के बाद मामले की...

वन विभाग को कानों-कान खबर नहीं लगी और पुलिस ने खोल दिया जंगल के काले कारोबार का राज… गोदाम से शुरू हुई जांच तो...

  छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश से हरियाणा तक लकड़ियों का अवैध कारोबार, रायगढ़ में पुलिस-वन विभाग की सक्रियता से बड़ा नेटवर्क हुआ बेनकाब बेसकीमती लकड़ियों की...

आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक …साइबर पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों व दर्ज अपराधों पर तत्काल निराकरण...

  पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज के साइबर थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारियों (ASP/DSP) एवं साइबर थाना प्रभारियों, साइबर सेल प्रभारियों...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments