Saturday, April 25, 2026
Homeआम मुद्देमहापौर जीवर्धन चौहान की पहल से शहर में बनेगा फूल बाजार....जयस्तंभ चौक...

महापौर जीवर्धन चौहान की पहल से शहर में बनेगा फूल बाजार….जयस्तंभ चौक के पास निर्धारित स्थान, अस्थायी बाजार से यातायात समस्या को मिलेगी राहत

 

 

रायगढ़।शहर में सड़क किनारे लगने वाली फूल दुकानों से उत्पन्न अव्यवस्था और यातायात बाधा को दूर करने के लिए महापौर जीवर्धन चौहान ने एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल की है। अब एसपी कार्यालय के बगल जयस्तंभ चौक के समीप “फूल बाजार” के नाम से एक निर्धारित स्थान चिन्हित किया गया है।

जहां फूल विक्रेताओं को अस्थायी रूप से अपनी दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाएगी।महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ, पार्षद पति मुक्कू यादव निगम कार्यालय से पैदल स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त स्थल को शीघ्र व्यवस्थित किया जाए। साथ ही आसपास के कॉम्प्लेक्स संचालकों से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।महापौर ने बताया कि सड़क पर फूल दुकानों के कारण विशेषकर महिलाओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और यातायात भी प्रभावित होता है। ऐसे में अस्थायी फूल बाजार प्रारंभ होने से एक ओर जहां शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को भी एक निर्धारित स्थान मिलेगा, जिससे वे अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित कर सकेंगे।

महापौर जीवर्धन चौहान की यह पहल शहर के सुव्यवस्थित विकास, जनसुविधा और व्यापारिक हितों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। निश्चित ही इस निर्णय से शहरवासियों एवं व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा और शहर की सुंदरता व व्यवस्था में भी सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

महिला आरक्षण पर BJP का राजनीतिक खेल बेनकाब पामगढ़ विधायक का तीखा हमला…..नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर तुरंत लागू करें आरक्षण….. सदन...

    रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा...

वेदांता पावर की ओर से प्रभावितों को मिला पूरा मुआवजा……पीड़ितों के परिजनों ने कहा मिल रही हरसंभव मदद…. वेदांता ने दोहराई प्रभावित परिवारों के...

        सक्ती। सिंघीतराई.वेदांता पावर ने छत्तीसगढ़ के सिंघितराई में अपने विद्युत संयंत्र की इकाई-1 में हुई दुखद घटना के बाद मृतकों और घायलों के परिवारों को...

वेदांता पावर प्लांट हादसा …प्रदेश युवा कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी….पीड़ितों से मिलकर करेगी सच्चाई उजागर

  रायगढ़। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में सनसनी फैला दी है।...

गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क दी गई योजनाओं की जानकारी …..इन स्थानों पर  जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर महिलाओं और नागरिकों को...

  रायगढ़। गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 दीनदयाल कॉलोनी, आशीर्वाद पुरम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments