Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देउठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में ...इस...

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे राज्य फरार… और अब बच नहीं पाया और पुलिस के हत्थे इस तरह चढ़ा .. सदस्य फरार ….SSP ने कहा … पढ़ें पूरी खबर

 

 

रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। उड़ीसा-छत्तीसगढ़ समेत कई जिलों में सक्रिय इस गिरोह ने बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों को निशाना बनाकर 15 से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को रेकी करते वक्त दबोचा, जबकि उसका साथी अभी फरार है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय उठाईगिरी, लूट और चोरी के एक संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। बता दें कि जिले की कमान जब से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कमान संभाली है चोर उचक्कों सहित नाना प्रकार के अपराधों में लिप्त अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं। दुसरी खास बात ये कि अपराध होते ही अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ जा रहा है कुछ मामलों में तो अपराध घटित होने से पहले ही ऐन मौके पर पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना होते होते बच चुकी है।

इस मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रिय थे और बैंक से पैसा निकालने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। दोनों आरोपी पहले बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी करते थे, फिर मौका मिलते ही वाहन की डिक्की तोड़कर या कार का शीशा फोड़कर नकदी पार कर देते थे। इसी क्रम में लैलूंगा थाना क्षेत्र में जनवरी और अप्रैल 2026 के दौरान लगातार हुई उठाईगिरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अरविंद को उस समय गिरफ्तार किया जब वह फिर से वारदात की योजना बनाकर क्षेत्र में रेकी कर रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने अनुपपुर, शहडोल (मध्यप्रदेश), सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा (ओडिशा) और जशपुर समेत कई स्थानों पर 10-12 से अधिक चोरी और लूट की घटनाएं करना कबूल किया है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में ही आरोपी ने चार बड़ी वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें मोटरसाइकिल की डिक्की से लाखों रुपए चोरी और कार का शीशा तोड़कर नकदी पार करना शामिल है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल, पेचकस और डुप्लीकेट चाबी बरामद की है, जिनका उपयोग वारदात में किया जाता था। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि अंतरराज्यीय संगठित अपराधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बैंक से लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह

इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments