Wednesday, July 15, 2026
Homeआम मुद्देपीएम श्री सेजेस के छात्र की सफलता से क्षेत्र में खुशी की...

पीएम श्री सेजेस के छात्र की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने घर पहुँचकर दी बधाई ….घरघोड़ा के अहसान अली ने रचा इतिहास छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में हासिल किया 8वां स्थान

 

 

 

घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र के छात्र ने पूरे जिले का नाम रौशन किया है। यहाँ के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा के प्रतिभाशाली छात्र अहसान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश की टॉप-10 सूची में 8वां स्थान हासिल किया है। अहसान ने 600 में से कुल 587 अंक 97.80% प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

अहसान की इस गौरवशाली उपलब्धि पर स्थानीय स्तर पर हर्ष का माहौल है। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष असलम हुसैन और राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान, बादशाह खान जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़, गुरुमीत सिंग पोथीवल पूर्व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री घरघोड़ा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अहसान अली के निवास पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। जनप्रतिनिधियों ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिवारजनों का भी सम्मान किया।

अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को देते हुए अहसान अली ने भविष्य की तैयारी कर रहे अपने साथियों को सफलता के महत्वपूर्ण मंत्र दिए। उन्होंने कहा सफलता केवल कड़ी मेहनत से ही मिलती है। मैं अपने उम्र के साथियों से यही कहना चाहूँगा कि एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया, मोबाइल और टीवी जैसी चीजों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। पढ़ाई को कभी बोझ न समझें, बल्कि इसे आनंद के साथ पढ़ें। जब आप पढ़ाई को एन्जॉय करेंगे, तो सफलता के शिखर पर पहुँचना आसान हो जाएगा।

 

अहसान की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। स्कूल के शिक्षकों और इष्ट मित्रों ने इसे कड़ी तपस्या का फल बताया है। सोशल मीडिया पर भी अहसान के लिए बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन

  विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन * 29 ग्राम पंचायतों के...

वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई रायगढ़िया कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़ / ​छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी और वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी, पद्म विभूषण डॉ....

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की…………समाज सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए...

      कार्यक्रम के अन्तर्गत एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीज अंजन सिंह को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज...

जब व्यवस्था हुई बेबस, खंभे पर चढ़े पार्षद मनीष नायक- जनता की सुरक्षा के लिए खुद संभाली जिम्मेदारी…लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइटें नहीं...

        बरमकेला। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 08 स्थित हॉस्टल पारा बस्ती एवं चन्द्रपुर मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी थीं।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments