Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देप्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा सवाब गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन...

प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा सवाब गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने जननायक चौक पर शुरू की प्याऊ …..वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी और शहर के नागरिकों ने की संस्था के नेक पहल की सराहना

 

 

ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने खोला प्याऊ
. प्यासे को पानी पिलाना सवाब का काम – सुभाष त्रिपाठी

रायगढ़.बिला शुबा किसी प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई और सवाब का काम नहीं है। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के द्वारा इस काम की शुरुवात की गई है और बड़े बड़े काम, इसी तरह के छोटे छोटे काम करने से शुरुवात होती है। यह कहना था जन नायक रामकुमार अग्रवाल चौक में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के द्वारा शुरू की गई प्याऊ के शुभारंभ मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी का, उन्होंने संस्था की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह से संस्था द्वारा इस गर्मी में लोगों को पानी पिलाने जैसे नेक काम की शुरुवात की गई इससे जाहिर होता है कि संस्था इंसानी दुख दर्द को लेकर कितनी सजग और संवेदनशील है।


बता दें कि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शीतल पेयजल पिलाने की कि मंशा से स्थानीय जन जननायक रामकुमार अग्रवाल चौक में शीतल पेयजल की व्यवस्था कराई गई है। रविवार को इस प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी सहित नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया, राज्य हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान खान,नगरनिगम रायगढ़ के पार्षद लक्ष्मी साहू पार्षद आरिफ हुसैन, पार्षद मोहम्मद नवाब, दरगाह हजरत बाबा इंसान अली रहमतुल्लाह अलैह के सह सचिव गुलाम रसूल खान, जिला भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ के अध्यक्ष असलम खान, छ. ग. आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बिलासपुर संभाग प्रभारी शेख अतहरहुसैन सद्भावना सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नीलकंठ साहू की उल्लेखनीय उपस्थिती थी.कार्यक्रम में हाजी मुंशी रजा, डॉ अनीस खान डॉ कलीम, इमरान आलम खान, मोहम्मद शमशीर, रफीक खान साबरी, मोहम्मद शमीम मोहम्मद अशफाक कादरी, कान्हा यादव आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह वारसी द्वारा उपस्थित अतिथियों, नागरिकों का आभार प्रदर्शन किया गया.

 

 

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments