Wednesday, July 15, 2026
Homeखबर हटकेभक्ति के रंग में रंगा ग्राम जुर्डा: श्री जगन्नाथ मंदिर वार्षिकोत्सव में...

भक्ति के रंग में रंगा ग्राम जुर्डा: श्री जगन्नाथ मंदिर वार्षिकोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब …..अखंड हरिनाम संकीर्तन और छप्पन भोग के साथ मनाया जा रहा वार्षिक महोत्सव …..ओडिशा और छत्तीसगढ़ की मंडलियां दे रही हैं प्रस्तुतियां

 

 

रायगढ़ ।

 

ग्राम जुर्डा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर के वार्षिक स्थापना उत्सव एवं नाम यज्ञ के अवसर पर पूरा क्षेत्र ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गुंजायमान है। 12 मई से शुरू हुए इस चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की ओड़िया परंपरा अनुसार विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। आयोजन का मुख्य आकर्षण अखंड हरिनाम संकीर्तन और प्राचीन बंगाली परंपरा अनुसार होने वाला ‘दधीभंजन’ कार्यक्रम है, जिसमें ओडिशा व छत्तीसगढ़ की विख्यात संकीर्तन मंडलियां श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रही हैं। मंदिर समिति और जय जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य महोत्सव का समापन 15 मई को विशाल महाप्रसाद वितरण के साथ होगा।

ग्राम जुर्डा में श्री जगन्नाथ मंदिर वार्षिकोत्सव एवं नाम यज्ञ इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 12 मई से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में समस्त ग्रामवासी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभा रहे हैं। मंदिर परिसर जय जगन्नाथ के जयघोष, अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं भक्ति संगीत से पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

महोत्सव के प्रथम दिवस ग्रामवासियों द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, श्री बलभद्र स्वामी एवं माता सुभद्रा जी की ओड़िया परंपरा अनुसार षोडशोपचार पूजा संपन्न की गई तथा छप्पन भोग अर्पित कर विशेष सेवा की गई। इसके साथ ही अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो आगामी 15 मई तक अनवरत चलता रहेगा। इस आयोजन में उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ की अनेक प्रसिद्ध संकीर्तन मंडलियां अपनी भक्ति प्रस्तुतियां दे रही हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्राचीन बंगाली परंपरा एवं श्री चैतन्य संप्रदाय की संकीर्तन मंडलियों द्वारा नगर भ्रमण एवं दधीभंजन कार्यक्रम है। संकीर्तन मंडलियों के मधुर हरिनाम एवं भक्ति रस से सराबोर वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान कर रहा है।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या समय विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 15 मई की रात्रि विशेष मालसा भोग एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 12 मई 2022 को राष्ट्रीय कथा वाचक एवं ज्योतिर्विद पं. डॉ. महेन्द्र मिश्रा जी के आचार्यत्व में विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुई थी। तब से यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। मंदिर में प्रतिदिन श्रीधाम पुरी की तर्ज पर नियमित पूजा-अर्चना एवं आरती की जाती है। वहीं जय जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा प्रत्येक धार्मिक पर्व एवं उत्सव का बड़े भाव, श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजन किया जाता है।

इस धार्मिक आयोजन के संरक्षक के रूप में टीकाराम पटेल (अध्यक्ष मंदिर समिती )महेशराम गुप्ता, रूपधर यादव, सतीश मिश्रा, नेपाल प्रधान एवं भुजबल राठिया अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं आयोजन के संयोजक तोषराम नायक, पुरन्दर यादव, जयप्रकाश प्रधान एवं विद्यानंद पटेल हैं, पुरुषोत्तम राठिया,जयदेव प्रधान,।

पूजन प्रभारी के रूप में नेत्रानंद गुप्ता, महेशराम पटेल एवं लक्ष्मण पटेल व्यवस्था संभाल रहे हैं। जलपान प्रभारी की जिम्मेदारी मोतीराम पटेल, दिनेश पटेल, जलंधर विश्वकर्मा, जयदेव ठाकुर एवं जयदेव गुप्ता निभा रहे हैं। भोजन व्यवस्था में ठंडाराम भोय, जयंत किशोर, भगतराम गुप्ता, सरोज गुप्ता, महेशराम राठिया, प्रफुल्ल गुप्ता एवं सुरेशन भोय विशेष योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम के यजकर्ता विनोद राठिया एवं श्रीमती माधुरी राठिया हैं, वैष्णव रोशन,उमेश,शंभू धीरज ,गुलशन,विशाल जबकि यज्ञाचार्य के रूप में पं. डॉ. महेन्द्र मिश्रा, पं.हेमसागर मिश्रा धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। इस आयोजन में समस्त महिला मंडल, जुर्डा का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

पूरा ग्राम भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ है तथा श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन

  विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन * 29 ग्राम पंचायतों के...

वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई रायगढ़िया कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़ / ​छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी और वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी, पद्म विभूषण डॉ....

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की…………समाज सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए...

      कार्यक्रम के अन्तर्गत एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीज अंजन सिंह को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज...

जब व्यवस्था हुई बेबस, खंभे पर चढ़े पार्षद मनीष नायक- जनता की सुरक्षा के लिए खुद संभाली जिम्मेदारी…लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइटें नहीं...

        बरमकेला। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 08 स्थित हॉस्टल पारा बस्ती एवं चन्द्रपुर मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी थीं।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments