Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देढिमरापुर में 'हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर' का भव्य आगाज़ स्वदेशी कला और...

ढिमरापुर में ‘हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर’ का भव्य आगाज़ स्वदेशी कला और संस्कृति का अनूठा संगम ….भाजपा महामंत्री विकास केडिया और अतिथियों ने फीता काटकर किया शुभारंभ…. गणेश पूजन के साथ शुरू हुई प्रदर्शनी

 

 

रायगढ़। शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में गोयल हीरो शोरूम के सामने हस्तशिल्प और हथकरघा के प्रेमियों के लिए हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया है। स्वावलम्बी भारत और आत्मसम्मान की पहचान’ के ध्येय वाक्य के साथ सजी इस भव्य पारिवारिक प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री विकास केडिया, पार्षद अमृत काटजू एवं अय्यूब अली ,भाजयुमो जिला मंत्री अंकित मिश्रा, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष खगेश देवांगन, भाजयुमो नेता अमन वैष्णव एवं भाजपा कार्यकर्ता रेमंत बहादुरकी गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के आयोजकों ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य स्थानीय लोगों को किफायती दरों पर देश के कोने-कोने की प्रसिद्ध वस्तुएं उपलब्ध कराना है। ढिमरापुर के मुख्य मार्ग पर यह प्रदर्शनी न केवल खरीदारी का माध्यम है, बल्कि भारतीय कला और शिल्प को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच भी है।

इस प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे पूरे भारत की झलक देखने को मिल रही है, जहाँ मेरठ की मशहूर खादी शर्ट और पैंट के साथ-साथ खादी की बेडशीट्स उपलब्ध हैं। साड़ियों के शौकीनों के लिए यहाँ बंगाली, बनारसी और भागलपुरी साड़ियों का बेहतरीन संग्रह मौजूद है, तो वहीं झांसी और पिलखुवा की उत्कृष्ट बेडशीट्स घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। कला प्रेमियों के लिए सहारनपुर के नक्काशीदार लकड़ी के आइटम और खुर्जा की मशहूर क्रोकरी आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। आधुनिक फैशन के लिए बॉम्बे के फैंसी टॉप, लेटेस्ट ज्वेलरी और जयपुर की पारंपरिक चूड़ियों का बड़ा स्टॉल लगाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए शुद्ध आदिवासी जड़ी-बूटियां भी यहाँ मिल रही हैं। ढिमरापुर के मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण पहले ही दिन से यहाँ ग्राहकों का भारी उत्साह देखा जा रहा है, जो भारतीय कारीगरों के हुनर को करीब से देख और खरीद रहे हैं।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments