Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेमोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां को घर-घर तक पहुंचाएं -...

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां को घर-घर तक पहुंचाएं – पावन अग्रवाल….इस एक मौके पर बृहद पौध रोपण कार्यक्रम में …पर्यावरण रक्षा का अनूठा उत्साह देखने को मिला

 

एक पेड़ माँ के नाम अभियान: यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने पर लोईंग मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सियारपाली में किया वृहद वृक्षारोपण

रायगढ़। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सफल, ऐतिहासिक और गौरवमयी शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोईंग भाजपा मण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सियारपाली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह गरिमामय कार्यक्रम जिला भाजपा मंत्री एवं मंडल प्रभारी पावन अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

धरती माँ के प्रति कृतज्ञता और अपनी माँ का सम्मान
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने स्थानीय तालाब की मेड़ पर बड़ी संख्या में बरगद, पीपल,नीम, गुलमोहर,आम,जामुन के फलदार और छायादार पौधे रोपे गये एवं जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने बरगद एवं गुलमोहर के पौधरोपण किया।इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा मंत्री पावन अग्रवाल ने कहा यह अभियान सिर्फ एक सामान्य वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी धरती माँ के प्रति कृतज्ञता और अपनी जन्म देने वाली माँ के प्रति हमारे गहरे सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का परम कर्तव्य है।


पौधों को बड़ा करने का लिया संकल्प
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि केवल पौधे लगाए ही नहीं गए, बल्कि उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के साथियों और ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे इन रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे, उन्हें सुरक्षित रखेंगे और पेड़ बनने तक उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे।
वरिष्ठ नेताओं और ग्रामीणों की रही गरिमामय उपस्थिति
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस पुनीत कार्य में पर्यावरण रक्षा का अनूठा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा मंत्री एवं लोईंग भाजपा मण्डल प्रभारी पावन अग्रवाल ,लोईंग भाजपा मण्डल के अध्यक्ष मिनिकेतन प्रधान , महामंत्री छबि पटेल, महामंत्री मुरारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोहर प्रधान, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजीव बेहरा,जनपद पंचायत सदस्य शुकलाल चौहान, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरोज भोय, रमाकांत राठिया,उग्रसेन विश्वकर्मा ,नेम लाल पटेल, विद्याधर यादव, मनोज प्रधान, डॉ नारायण दास वैष्णव, चक्रधर यादव, लिंगराज नायक, विवेक साहू, राजकुमार प्रधान, ज्ञान सागर जैना, राजेश खम्हारी एवं सरंपच श्रीमति शांति मेहर, महिला मोर्चा लोईंग मण्डल अध्यक्ष श्रीमति मिनाक्षी गुप्ता, जनपद पंचायत सदस्य मालती सिदार, सरला अग्रवाल, प्रेमशिला, रंजना विश्वाल, दीप्ति निषाद सहित भाजपा मण्डल के समस्त पदाधिकारी,महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता,युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथी एवं ग्राम पंचायत सियारपाली के प्रबुद्ध नागरिक व भारी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments