Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देगरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन ने गर्मी में पिलाया पानी व शरबत ....वर्षा...

गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन ने गर्मी में पिलाया पानी व शरबत ….वर्षा ऋतु में वृहद वृक्षारोपण की है तैयारी… जन सरोकार के काम में बढ़ रही आगे 

 

रायगढ़. ग्रीष्मकाल में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो वह है ठंडा पानी है. आम नागरिकों को तपतपाते मौसम में ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए शहर की सामाजिक संस्था गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन द्वारा जननायक चौक केवड़ा बड़ी में प्याऊ खोला गया जो 15 जून तक अनवरत चालू रहा. प्याऊ में प्रत्येक रविवार को शरबत ए मोहब्बत का आयोजन किया गया और गर्मी से परेशान लोगों को राहत प्रदान किया गया. विगत रविवार को शरबते मोहब्बत पिलाया गया. इस मौके पर मेहमाने खास हजरत मौलाना मोहम्मद दानिश साबरी रुदौली ( खतीब व इमाम मस्जिद गरीब नवाज रायगढ़ ) ने गरीब नवाज शरीफ फाउंडेशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कि पानी पिलाना सबसे बेहतरीन सदका (पुण्य ) और इंसानियत की आला खिदमत है. आप लोगों ने भीषण गर्मी में पानी पिलाकर गर्मी से बेहाल लोगों को राहत देने का काम किया है. इतवार को शरबते मोहब्बत पिलाकर प्यासे लोगो के चेहरे में सुकून लाने का काम किया. यह बेहतरीन अमल है. हमारी दुआ है कि आप इसी तरीके से खिदमते खल्क ( जन कल्याण ) का काम करते रहे. गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह वारसी ने कहा कि पानी व शरबत हमारी ग्रीष्मकालीन सेवा थी. बिगड़ते पर्यावरण से लगातार तापमान बढ़ रहा है. वर्षा ऋतु में हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा करनी है.
कार्यक्रम को सुचारू से संपन्न कराने में हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन, मोहम्मद शमशीर, शमशाद अहमद,असलम हुसैन, शब्बीर अहमद साबरी, मोहम्मद अशरफ अत्तारी, डॉ मोहम्मद कलीम अत्तारी, रफीक खान साबरी, इमाम बेग, नौशाद आलम, इमरान आलम खान,शेरू खान, शेख अतहर हुसैन, मोहम्मद नवाब (नब्बू ) आरिफ हुसैन, मोहम्मद अल्ताफ, वसीम मेमन, हाजी आरिफ मनियार शेख यावर हुसैन, हिदायत खान, मोहम्मद अनीस सिद्दीकी शेर खान इमरान बख्श मोहम्मद ताजुद्दीन, रेहान साबरी अब्दुल क़ादीर मनियार आदि की महती भूमिका रही. वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों एवं प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया.

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments