Thursday, June 18, 2026
Homeआम मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर 19 जून...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर 19 जून को रायगढ़ में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे शामिल

 

रायगढ़। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा “प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 जून 2026 (शुक्रवार) को सायं 4:00 बजे प्रियदर्शी अवधूत भगवान राम ऑडिटोरियम पंजरीप्लांट, रायगढ़ में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव शामिल होंगे एवं रायगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सम्मानित सुश्री मोनिका इजारदार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया , राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ,रायगढ़ नगर निगम के महापौर  जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गभेल, जिला भाजपा संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान का गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की सफलता एवं अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजन समिति के प्रभारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रायगढ़ शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, सेवानिवृत्त अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में सहभागी बनने हेतु आमंत्रण पत्र प्रदान किए गए तथा सम्मेलन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी गई।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग के समक्ष प्रस्तुत करने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत अभियान, विकसित भारत के संकल्प तथा सुशासन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ ने जिले के सभी प्रबुद्धजन, बुद्धिजीवी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

जननेता रोशनलाल अग्रवाल की जयंती पर 20 जून को होगा रक्तदान शिविर……..समर्थकों, प्रशसकों एवं आमजनों से अपील अधिक से अधिक संख्या में करें रक्तदान:...

  रायगढ़। लोकप्रिय पूर्व विधायक व जननेता स्व, रोशनलाल अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में रायगढ़ कमलम परिवार द्वारा 20 जून 2026 को प्रातः 9.00...

सरकार जनता को परेशान नहीं बल्कि अत्याचार कर रही…भाजपा सरकार महतारी वंदन के नाम पर दे रही हजार इधर जनता पर डाल रही 6...

  बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर वापस न लेने पर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी कांग्रेस रायगढ़। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़...

संजय बघेल की संदिग्ध मृत्यु लोकतंत्र, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल………कांग्रेस के ये सभी नेता पहुंचे पीड़ित के घर और कहा …दोषियों...

  रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा (नंदेली) निवासी संजय बघेल की जिला जेल में हुई संदिग्ध मृत्यु ने पूरे रायगढ़ जिले को स्तब्ध कर...

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण — उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष …..थाने में प्रवेश से लेकर जेल...

    डिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने रखा पुलिस का पक्ष, थाने का सीसीटीवी फुटेज किये साझा सीसीटीवी फुटेज में दिखा पुलिस...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments