Friday, August 28, 2026
Homeखबर हटकेजिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो कारखानों का किया निरीक्षण सुधारात्मक...

जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो कारखानों का किया निरीक्षण सुधारात्मक उपायों के दिए निर्देश…. दो उद्योगों के विरुद्ध श्रम न्यायालय में परिवाद दाखिल….प्रशासन ने सुरक्षा मानकों के पालन पर दिखाई सख्ती

 

 

 

रायगढ़। जिला प्रशासन के निर्देश पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा एवं वैधानिक प्रावधानों के पालन की समीक्षा के लिए औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के साथ संयुक्त जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को Emul Tek Explosive एवं Regenesis Industries का संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया।

जांच दल में तहसीलदार रायगढ़, उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, सहायक संचालक उद्योग विभाग तथा पर्यावरण विभाग के अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान कारखानों में सुरक्षा मानकों, औद्योगिक नियमों एवं पर्यावरण संबंधी प्रावधानों का परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत संबंधित प्रबंधन को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन कारखानों में कमियां पाई जा रही हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने बताया कि पूर्व में किए गए निरीक्षण के बाद शिव शक्ति स्टील प्राइवेट लिमिटेड एवं श्री साईं गणेश ट्रेडिंग कंपनी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए थे। हालांकि दोनों संस्थानों द्वारा प्रस्तुत पालन प्रतिवेदन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके प्रबंधन के विरुद्ध माननीय श्रम न्यायालय, रायगढ़ में परिवाद दाखिल किया गया है।

औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग के उप संचालक ने कहा है कि औद्योगिक सुरक्षा, श्रमिकों की सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments