Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देगरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के पर्यावरण जागरूकता पोस्टर का हुआ विमोचन .......

गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के पर्यावरण जागरूकता पोस्टर का हुआ विमोचन …. मुहिम पर्यावरण जागरूकता ग्लोबल वार्मिंग की वजह से करेगी ये काम 

 

 

रायगढ़. बिगड़ते पर्यावरण के संवर्धन के लिये पौध रोपण जरूरी है.पौध रोपण के लिए वर्षाकाल सबसे बेहतर समय है. ग्लोबल वार्मिंग को देखते आम नागरिक ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण करें इसके लिए शहर की सामाजिक संस्था ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा पौध रोपण के फायदे को रेखांकित करते हुए पर्यावरण जागरूकता पोस्टर बनाया गया है.

ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के पर्यावरण जागरूकता पोस्टर का विमोचन अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ महेश शर्मा द्वारा किया गया. इस अवसर पर महेश शर्मा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तापमान मे लगातार वृद्धि चिंता का विषय है.पौध रोपण के लिए वन विभाग द्वारा निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उद्यानिकी विभाग द्वारा भी फलदार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं.बेहतर कल के लिए पौध रोपण जरूरी है

ग़रीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह वारसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन, मोहम्मद आवेस रज़ा,वसीम खान,हाजी शेख अब्दुल्लाह साबरी हाजी अशरफुद्दीन साबरी, हाजी गुलाम रसूल खान,हाजी मुंशी मनियार, एडवोकेट गुलाम रहमान खान, मोहम्मद अजीज (बाबा भाई ) मोहम्मद शमशीर साबरी, सैय्यद शमशाद अहमद,रफीक खान साबरी, शब्बीर अहमद साबरी,मोहम्मद अशरफ अत्तारी, डॉ मोहम्मद कलीम अत्तारी, असलम हुसैन, मोहम्मद शेरू शेख अतहर हुसैन इमरान आलम खान, ईमाम बेग, नौशाद आलम, शेख यावर हुसैन मोहम्मद यूनुस, शेख फरिदुद्दीन, मो. हसन मनियार एडवोकेट असलम खान, एडवोकेट डॉ मुशर्रफ अली, मोहम्मद अल्ताफ, हाजी मोहम्मद आरिफ, वसीम मेमन, मो. मतीन कुरैशी शमीम कुरैशी, अब्दुल कादिर,अनीस सिद्दीकी, इमरान बख्श, मोहम्मद शहीद,अब्दुल कादिर मनियार आदि ने आम नागरिकों से प्रदूषण कम करने, शुद्ध हवा के लिए, बढ़ते तापमान पर रोक लगाने के लिए, भूजल स्तर बढ़ाने के लिये, जैव विविधता बरकरार रखने, पशु पक्षीयो के भोजन के लिए, ग्लोबल वार्मिंग पर रोक लगाने हेतु अधिक से अधिक संख्या मे वृक्षारोपण करने की अपील की है.

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments