Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देइनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे....स्नेह, अपनत्व...

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने उत्साहपूर्वक मनाया फ्रेंडशिप डे….स्नेह, अपनत्व एवं मित्रता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन ….मित्रता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सहयोग और …

 

 

 

 

रायगढ़:- इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा फ्रेंडशिप डे के अवसर पर होटल आउटर, चक्रधरनगर में स्नेह, अपनत्व एवं मित्रता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड एवं पीले गुलाब भेंट कर मित्रता, प्रेम और सहयोग का संदेश दिया। केक काटकर फ्रेंडशिप डे का उत्सव मनाया गया तथा मनोरंजक गेम्स, संगीत और विभिन्न मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में हंसी, खुशी और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा, “मित्रता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सहयोग और अपनत्व की भावना का प्रतीक है। इनर व्हील क्लब की सबसे बड़ी ताकत हमारी आपसी मित्रता और एकजुटता है। जब हम एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हैं, तभी समाज सेवा के प्रत्येक अभियान को सफल बना पाते हैं। आइए, फ्रेंडशिप डे के इस अवसर पर हम सभी आजीवन मित्रता, सेवा और सद्भाव की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।”

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पिंकी गोयल,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, संपादक रेखा अग्रवाल सहित सदस्याएँ शशि, गोमती, सीमा चरक, नूपुर, सीमा, मंजू, बीना, सुषमा, करुणा, सुधा, सरिता, तरुणा, मनीषा, राखी, श्रुति, गायत्री, रेणु, अंजू एवं सुरभि .अनिता तथा सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएँ देते हुए मित्रता, सेवा और सामाजिक सरोकारों को सदैव आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments