Friday, August 28, 2026
Homeखबर हटकेछत्तीसगढ़ चेंबर की रायगढ़ इकाई का विस्तार नई टीम का गठन ...नवनियुक्त...

छत्तीसगढ़ चेंबर की रायगढ़ इकाई का विस्तार नई टीम का गठन …नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ युवा चेंबर  टीम की भी घोषणा

 

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रायगढ़ इकाई का संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल के अनुमोदन से रायगढ़ इकाई की नई टीम का गठन किया गया है।
कार्यकारिणी में पुरुषोत्तम अग्रवाल (संजीवनी), महेंद्र राजपाल, सुरेश अग्रवाल, नंदलाल मोटवानी, शंकर चावला, कन्हैया लाल कटारे, किशन शर्मा, नरेंद्र रतेरिया, ललित बोंदिया, संजय रतेरिया, सुभाष अग्रवाल (मिनरल), पवन बसंतानी को संरक्षक बनाया गया है।

वहीं प्रांजल ताम्रस्कर, कालिका दत्त पाण्डेय एवं सुभाष अग्रवाल (चिराग पेपर) को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।

रायगढ़ इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गोपी ठाकुर को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर अरविंद खनूजा, अशोक जैन, सुनील सोनी, रवि बाजीनिया, अभिलाष कछवाहा, मुबस्सिर हुसैन, मनोहर छाबड़ा, अमित वलेचा, प्रतीक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अशोक मित्तल एवं सूर्य प्रकाश मस्ता को नियुक्त किया गया है। रवि कटारे को महामंत्री तथा डोलनारायण देवांगन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मंत्री पद पर विनय अग्रवाल, प्रदीप श्रृंगी, अमित पोपट, ओमप्रकाश साहू, सोमेश पटेल, प्रमोद अग्रवाल, रातींदर राय, चंद्रकांत पंजाबी, हनुमान अग्रवाल, राहुल मोदी, विमल अग्रवाल एवं हरगोपाल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। अधीश रतेरिया मीडिया प्रभारी होंगे।

युवा चेंबर की टीम भी गठित/-
युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और व्यापारिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा चेंबर की टीम का भी गठन किया गया है।
सौरभ अग्रवाल (बट्टीमार) को अध्यक्ष बनाया गया है।
युवा चेंबर में उपाध्यक्ष पद पर पवन वलेचा, प्रकाश ठाकुर, अल्ताफ लुनिया, मयूर मोटवानी, गौरव अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, डॉ. साहिल बंसल एवं आशीष मित्तल को जिम्मेदारी दी गई है।

आकाश अग्रवाल को महामंत्री तथा हर्षित मेहता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मंत्री पद पर विजय छाबड़ा, नीरज परिहार, बसंत दास, जुबेर रंगरेज, दीपक मित्तल एवं आशीष अग्रवाल को शामिल किया गया है।

प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा/-
संगठन स्तर पर मनोज बेरीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरत वलेचा को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
रायगढ़ चेंबर अध्यक्ष गोपी ठाकुर ने कहा कि संगठन सभी व्यापारियों को साथ लेकर चलेगा। व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारिक हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रायगढ़ इकाई ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments