Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देसम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न...भारत माता की...

सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न…भारत माता की जय” के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र… उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण 

 

 

 

सम्बलपुरी ।

 

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज सम्बलपुरी मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यात्रा का शुभारंभ ग्राम सम्बलपुरी से हुआ। हाथों में तिरंगा और सिर पर भगवा पट्टा बांधे कार्यकर्ता “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयकारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा क्रमशः रेगड़ा, बरलिया, भेलवाटिकरा, उर्दना, पुलिस लाइन होते हुए कृष्णापुर पहुंची। मार्ग के दोनों ओर खड़े ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

कृष्णापुर से सभी कार्यकर्ता रायगढ़ के नटवर स्कूल मैदान में आयोजित विशाल बाइक रैली में शामिल हुए। बाइक रैली में सैकड़ों की संख्या में तिरंगा लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। पूरे मार्ग में देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

*प्रमुख रूप से उपस्थित रहे*
यात्रा में मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, तिरंगा यात्रा प्रभारी एवं संयोजक के नेतृत्व में समस्त मण्डल पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही MIC सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन, भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं संयोजक तथा मातृ शक्ति सहित मण्डल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा में सम्मिलित हुए।

मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का देश को एक सूत्र में बांधने का संकल्प है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हमें गर्व है कि सम्बलपुरी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments