Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देसेजेस रायकेरा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति नारों के...

सेजेस रायकेरा में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति नारों के साथ निकली भव्य प्रभात फेरी…आज का अनुशासन और ज्ञान ही कल के सशक्त भारत की नींव 

 

 

रायकेरा/घरघोड़ा
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (सेजेस) रायकेरा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों, गुब्बारों एवं आकर्षक सजावटी सामग्रियों से सजाया गया था।


समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सुलोचना राठिया(सरपंच रायकेरा), श्रीमती कुमुदिनी राठिया, (अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति रायकेरा) तथा  रोहित कुमार साहू, (उपसरपंच रायकेरा) द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ गांव में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखते ही बना।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य  शैलेंद्र कुमार कर्ण ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज देश को सीमाओं पर लड़ने वालों की ही नहीं, बल्कि कक्षाओं में बैठकर देश का भविष्य गढ़ने वाले युवाओं की भी आवश्यकता है। आपका अनुशासन और ज्ञान ही कल के सशक्त भारत की नींव है।” उनके प्रेरणादायी संबोधन ने विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी एवं कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत किया।
इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

देशभक्ति गीतों, ओजस्वी समूह नृत्यों एवं स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की गौरवशाली विविधता तथा अमर बलिदानियों की गाथा को मंच पर जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रुद्र कुमार पुरसेठ द्वारा किया गया।


आयोजन में मुख्य रूप से श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा,  खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव,  टिकेश प्रधान, श्रीमती स्वाती राजपूत मेहर,  दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, श्रीमती सरस्वती पैकरा, कु. श्वेता तिर्की, श्रीमती पद्मावती चेचाम,  दशरथ साव,  उत्तम कुमार नगेसिया,  सुधाकर तिग्गा,  विजय साहू,  दयासागर देहरी,  रुद्र प्रताप पुरसेठ,  मुरलीधर साहू,  हितेश्वर कुमार निषाद,  जग्गू राठिया, श्रीमती रीमा,  ललित सिदार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन में विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा और विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता एवं जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments