Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देप्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के प्रवक्ता और पूर्व पार्षद की बड़ी...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के प्रवक्ता और पूर्व पार्षद की बड़ी मांग कहा ऐतिहासिक टाउन हॉल के संरक्षण के साथ नगर निगम के भविष्य के कार्यालय की व्यवस्था पर आज से ही मंथन होना चाहिए क्योंकि …

रायगढ़।

संजय देवांगन,  पूर्व पार्षद, वार्ड क्रमांक 06, प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि …

रायगढ़ का ऐतिहासिक टाउन हॉल केवल एक भवन नहीं, बल्कि शहर के गौरवशाली इतिहास और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपलब्ध ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार इस भवन का भूमिपूजन 20 जून 1929 को तथा लोकार्पण 24 जनवरी 1931 को हुआ था। आगे चलकर 3 जुलाई 1945 से 31 दिसंबर 1947 तक यहां हाईकोर्ट भी संचालित हुआ। ऐसे ऐतिहासिक भवन को आने वाले समय में पुरातत्व विभाग को समर्पित किया जाना निश्चित रूप से रायगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
वर्तमान में इसी ऐतिहासिक भवन में नगर निगम रायगढ़ का कार्यालय संचालित हो रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब टाउन हॉल पुरातत्व विभाग को सौंप दिया जाएगा, तब नगर निगम का कार्यालय कहां संचालित होगा?
नगर निगम किसी सामान्य कार्यालय की तरह नहीं है। यह शहर के लाखों नागरिकों से प्रतिदिन सीधे जुड़ा हुआ स्थानीय शासन का महत्वपूर्ण केंद्र है। महापौर, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के कार्यालय, नागरिकों की समस्याएं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कर संबंधी कार्य, भवन अनुज्ञा, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल व्यवस्था सहित अनेक जनसेवाओं के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग निगम कार्यालय पहुंचते हैं।
इसलिए केवल टाउन हॉल को खाली करने के समय आने का इंतजार करना उचित नहीं होगा। आज से ही नगर निगम के लिए वैकल्पिक और स्थायी स्थल की तलाश एवं चयन की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।
नए स्थल का चयन करते समय यह ध्यान रखा जाना आवश्यक है कि वह शहर के नागरिकों के लिए आसानी से पहुंच योग्य हो, पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो, भविष्य में नगर निगम के बढ़ते कामकाज को देखते हुए कार्यालय भवन, पार्किंग, जनसुविधा केंद्र, सभाकक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की पर्याप्त संभावना हो।
रायगढ़ शहर लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में नगर निगम के लिए ऐसा कार्यालय परिसर तैयार किया जाना चाहिए जो अगले कई दशकों की जरूरतों को पूरा कर सके। बार-बार अस्थायी व्यवस्था करने के बजाय दूरदर्शिता के साथ स्थायी समाधान तैयार किया जाना समय की मांग है।
ऐतिहासिक टाउन हॉल को पुरातत्व विभाग को सौंपकर उसकी ऐतिहासिक पहचान और विरासत को संरक्षित किया जाए, लेकिन इसके साथ ही नगर निगम के भविष्य को लेकर भी स्पष्ट रोडमैप तैयार हो।
मेरा आग्रह है कि नगर निगम, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि इस विषय पर तत्काल बैठक आयोजित कर वैकल्पिक स्थल के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ करें, ताकि टाउन हॉल के हस्तांतरण के समय नगर निगम के सामने कार्यालय संचालन को लेकर किसी प्रकार की असमंजस या अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।
विरासत भी बचे और शहर का भविष्य भी सुरक्षित रहे—इसी सोच के साथ आज से ही योजना बनाना जरूरी है।

 

 

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments