Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देकार्मेल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न ...प्रजापिता...

कार्मेल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न …प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का मिशन स्पंदन एवं 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा….

 

 

रायगढ़।

कार्मेल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायगढ़ में नशा मुक्त भारत अभियान, मिशन स्पंदन एवं 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से बी.के. नंदिनी बहन, बी.के. अहिल्या बहन एवं भाई चंद्रिका प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में बहनों ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है जो न केवल शरीर को बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि सच्ची खुशी और शांति बाहरी नशे में नहीं, बल्कि आंतरिक शक्तियों, सकारात्मक सोच और परमात्मा की याद में है। भाई चंद्रिका प्रसाद जी ने भी युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं को नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सितारा द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान निश्चित ही समाज को एक नई दिशा दे रहा है। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

 

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments