रायगढ़, ट्रेड यूनियन कौन्सिल रायगढ़ की बैठक दिनांक 06 सितंबर 26 को संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न बिरादराना संगठनों के नेतृत्वकारी साथियों ने उपस्थित होकर संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में दवा प्रतिनिधि संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, किसान सभा, संयुक्त किसान मोर्चा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, बीमा कर्मचारी एसोसिएशन, बैंकर्स क्लब रिटायर्ड , पेंशनर्स एसोसिएशन, सद्भावना संस्कृतिक मंच सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में विभिन्न सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही साथ रेल्वे प्रशासन द्वारा प्रयागराज से विशाखापत्तनम के लिए प्रारंभ की गई साप्ताहिक ट्रेन के निरस्तीकरण की जानकारी साझा की गयी तथा चर्चा पश्चात ट्रेन बहाली के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया इसके साथ ही साथ रायगढ़ क्षेत्र के रेल यात्रियों को ट्रेनों के संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं के कारण हो रही असुविधाओं को गंभीरता से लेते आगामी 14 सितंबर को रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अन्य संगठनों के साथ एक घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन करने एवं मांगो का ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया.
इसके अलावा आगामी समय में कर्मचारियों एवं श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सभी कर्मचारी संगठनों से व्यापक चर्चा करने तथा आगामी माह ट्रेड यूनियन कौन्सिल के बैनर तले एक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
साझा मंच के लिए आगामी होने वाली बैठक में ट्रेड यूनियन काउंसिल के भी शामिल होने का निर्णय लिया गया. साझा मंच की प्रस्तावित बैठक बुधवार को होगी इसकी जानकारी सदस्यों को दी गई. साथ ही साथ पूर्व कलेक्टर, हर्षमंदर जी के 16 सितम्बर को रायगढ़ आगमन की सूचना भी बैठक में दी गई.
बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा श्रमिकों, कर्मचारियों, किसानों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त रूप से संघर्ष को आगे बढ़ाने का एक स्वर में समर्थन दिया ।

Recent Comments