Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देपिछली गलतियों से सबक लेकर चक्रधर समारोह को नया कलेवर....,छग के स्थानीय...

पिछली गलतियों से सबक लेकर चक्रधर समारोह को नया कलेवर….,छग के स्थानीय कलाकारों को मंच की प्राथमिकता ….कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की दो टूक.. आयोजन की सफलता में फंड की कमी नहीं बनेगी बाधा… गैरजरूरी खर्चों में कटौती..14 से 23 सितंबर तक सजेगा कला का महाकुंभ

 

 

 

रायगढ़। चक्रधर समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने इस बार आयोजन को अधिक व्यवस्थित, गरिमापूर्ण के साथ मितव्ययी के साथ सफल आयोजन बनाने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को कलेक्टोरेट में आयोजित प्रेसवार्ता में कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी ने 14 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह की तैयारियों और प्रशासन की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समारोह की सफलता के लिए फंड की कोई कमी नहीं है, लेकिन अनावश्यक और मितव्ययिता के दायरे में आने वाले खर्चों में कटौती की गई है।
कलेक्टर ने कहा कि पिछले आयोजनों की गलतियों से सीख लेते हुए इस बार व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा रहा है। कलाकारों के चयन में गुणवत्ता के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है ताकि रायगढ़ और छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को बड़े मंच पर पर्याप्त स्थान मिल सके।

मानदेय के सवाल पर बोले कलेक्टर कलाकार के स्तर और मंच पर निर्भर करता है। प्रेसवार्ता में कलाकारों के मानदेय को लेकर पूछे गए सवाल पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि कलाकारों का मानदेय बेबाक तरीके से जवाब दिया। यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस कलाकार को मंच बुला रहा है और कौन मंच पर आने की मंशा रखता है दोनों में फर्क को बताते हुए मानदेय पर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने संकेत दिया कि आयोजन में खर्च को लेकर संतुलन रखा जाएगा और गैरजरूरी मदों में खर्च कम कर कला कार्यक्रम की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर रहेगा।

उन्होंने कहा कि समारोह केवल बड़े नामों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी पर्याप्त अवसर दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और यहां की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ एक ही मंच मिले।

दस दिन देशभर के कलाकारों से गुलजार रहेगा मंच
14 से 23 सितंबर तक चलने वाले समारोह में पद्मश्री डॉ. उषा बारले, अनुज शर्मा, डॉ. भारती बंधु, रामलाल बरेठ सहित देशभर के ख्यात कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं समापन अवसर पर पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की विशेष संगीत संध्या आकर्षण का केंद्र रहेगी। 19 सितंबर को हास्य-व्यंग्य एवं काव्य संध्या भी आयोजित होगी।
समारोह में कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, कथकली, पंडवानी, लोक संगीत और विभिन्न वाद्य प्रस्तुतियों के साथ रायगढ़ एवं छत्तीसगढ़ के कलाकारों को भी मंच मिलेगा। समारोह के साथ 16-17 सितंबर को कुश्ती और 20-21 सितंबर को कबड्डी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
कलेक्टर ने बताया कि कलाकारों के आवागमन, ठहरने, मंच, साउंड-लाइट, सुरक्षा, यातायात और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 23 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में समारोह का समापन होगा। और इसी दिन सियाधेश म्यूजिक बैंड की गायन प्रस्तुति होगी।समापन दिवस पर म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments