Saturday, October 31, 2026
Homeआम मुद्देमहिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल.......

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल…. निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी….महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पहल…. निःशुल्क हुई ब्रेस्ट कैंसर जाँच व मैमोग्राफी…

रायगढ़:- महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जाँच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल एवं एक समिति की संयुक्त पहल पर सिटी हॉस्पिटल,कोतरारोड, रायगढ़ में निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जाँच एवं मैमोग्राफी शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल ने जरूरतमंद महिलाओं की निःशुल्क जाँच कर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।मैमोग्राफी जाँच के लिए रायपुर से मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग इनिशिएटिव (मैमोग्राफी मशीन) मंगाई गई थी।शिविर के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षणों,समय पर जाँच और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही, महिलाओं को निःशुल्क मेमो ग्राफी स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित किया गया।

क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि स्तन कैंसर की समय पर पहचान से उचित उपचार में मदद मिलती है।महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए तथा किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय सलाह लेकर जाँच अवश्य कराएँ।

 

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मधुलता पटेल, मोर्चा की महामंत्री रेखा महमिया,अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, सुधा अग्रवाल,बीना शर्मा तथा सदस्य गायत्री अग्रवाल, करुणा अग्रवाल,आशा अग्रवाल सहित इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल
की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। साथ ही, समिति की अध्यक्ष वंदना बंसल एवं सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।

इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल एवं समिति की यह संयुक्त पहल महिला स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।

RELATED ARTICLES

ताना-बाना समारोह में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध कोसा विरासत, कोसाला एक्सपीरियंस सेंटर का हुआ आगाज….पारंपरिक शिल्प कौशल और कला का अद्भुत संगम…हिंडाल्को की पहल...

      रायपुर। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की आजीविका एवं सामाजिक विकास पहल कोसाला ने आज रायपुर में ताना-बाना समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर हिंडाल्को के...

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी ….ग्राहक एयरटेल ऐप के ‘रिवॉर्ड्स और ओटीटी…म्यूज़िक सुनने...

        आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो...

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार ..त्यौहार के माहौल में मनोरंजन के अधिक...

        दिल्ली। इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान...

लोकतंत्र में सिर्फ चुनाव नहीं, चुनी हुई सरकार को अधिकार भी जरूरी …. वादे से हकीकत तक… जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का...

        अगस्त 2019 के सात साल बाद, जम्मू और कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार है, एक सक्रिय विधान सभा है और नियमित रूप से यह...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments