Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देऔर "बरहा" शहीद हो गया ...जल जंगल जमीन बचाने की मुहिम में...

और “बरहा” शहीद हो गया …जल जंगल जमीन बचाने की मुहिम में …कुछ करता इससे पहले दलालों और माफियाओं के कुचक्र में फंस गया …व्यंग्य एक सच्ची घटना पर आधारित 

जंगली सूअर dead for gate in डीएफओ बंगलो

रायगढ़ । जंगलों के लगातार सिमटते आकार को लेकर न सिर्फ इंसान ही चिंतित नहीं है बल्कि जानवरों में भी इसे लेकर बेहद चिंता बनी हुई है। शायद इसीलिए जंगल के जानवरों ने अपना एक प्रतिनिधि के तौर पर बरहा को वन अधिकारी के समक्ष गुहार लगाने भेजा था लेकिन वह भी दलालों और माफियाओं के कुचक्र में फंस कर जंगली जानवरों की ओर से कुछ समझाने से पहले शहीद हो गया।

जल जंगल जमीन की जुस्तजू में अब इंसानों के ज्ञापन में प्रशासन के कार्रवाईयों की अनदेखी करने लगे तो बीते दिवस कुछ ऐसा हुआ कि जंगल में रहने वाले जानवरों की ओर से बरहा जिसे जंगली सुअर भी कहा जाता है को जंगल के जानवरों की ओर से जिम्मेदारी दी गई ताकि वो जंगल बचाने के लिए विधिवत सरकारी जिम्मेदारों को ज्ञापन देकर अपनी बात रखे। और इसके लिए वह पहुंचा भी शालीनता और संयमितता से जिला मुख्यालय के अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखने के लिए पर उसे क्या पता था कि दलालों और गुप्तचरों ने पहले से ही इसकी जानकारी लाल फीताशाहिओ को दे दी है। इस बेचारे बरहा ने अपना पहला प्रयास जैसे ही वन अधिकारी के बंद दरवाजे को खोलने के लिए किया वैसे ही वह पहले से फैलाए षड्यंत्रों की जाल में फंस गया। जिससे वह पहले घायल हुआ इस बहाने को देखकर लालफीताशाही खुश हो गई और घायलों को नहीं मिलने दिया जायेगा का षड्यंत्र रचित कर दी।

बेचारा “बरहा” घायल भी हो गया और लोगों को समझाने में भी सफल नहीं हो पाया की वो तो सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल रहा था लेकिन लाल फीताशाही ने घेर कर उसे वापस जंगल में छोड़कर आने के बहाने निकली और इस संघर्ष में बेचारे बरहा का तो दम निकल गया और उसे काल के गाल में समाना पड़ गया।

बेचारे बरहा की पीएम रिपोर्ट और घटना की लिखापढ़ी से जुड़े दस्तावेज कहीं न कहीं धूल में समा जायेगी। पर सैल्यूट है उस बरहा को जो जंगल के जानवरों को बचाने के लिए शहीद हो गया।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments