Wednesday, April 22, 2026
Homeखबर हटकेहमीरपुर के रोहन प्रधान ने एमबीबीएस उत्तीर्ण कर क्षेत्र का किया नाम...

हमीरपुर के रोहन प्रधान ने एमबीबीएस उत्तीर्ण कर क्षेत्र का किया नाम रोशन ….डॉक्टर बनने के बाद अपनी सफलता पर क्या कहा पढ़ें पूरी खबर

 

रायगढ़.  जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हमीरपुर के होनहार छात्र रोहन प्रधान ने एमबीबीएस की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे हमीरपुर और तमनार क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

रोहन प्रधान एक साधारण लेकिन प्रेरणादायक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सुखदेव प्रधान एलआईसी एजेंट हैं, माता श्रीमती भारती प्रधान गृहिणी हैं। रोहन के बड़े पिताजी सत्यदेव प्रधान हैं और बड़ी मम्मी तपश्वनी प्रधान हमेशा परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रही हैं। उनके चाचा टिकेश्वर प्रधान, चाची गीतांजलि प्रधान ने भी रोहन की शिक्षा में हरसंभव सहयोग किया है।

कुछ समय पूर्व ही रोहन के बड़े पिताजी की पुत्री बेला प्रधान ने बी.एड. में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया था। यह परिवार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

अपनी सफलता पर रोहन प्रधान ने कहा, “मेरे इस मुकाम तक पहुंचने में मेरे माता-पिता, परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों का बड़ा योगदान है। मैं अपने क्षेत्र में रहकर लोगों की सेवा करना चाहता हूँ और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहता हूँ।”

गांव में इस सफलता को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। लोग रोहन के घर पहुंचकर बधाइयाँ दे रहे हैं, मिठाइयाँ बाँट रहे हैं और पूरे गांव में एक खास उत्साह का माहौल है।

हमीरपुर का यह होनहार बेटा रोहन प्रधान आज न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बन गया है।

RELATED ARTICLES

भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई का सांकेतिक प्रदर्शन….बिजली विभाग को भेंट किया हाथ पंखा….रायगढ़ विद्युत उत्पादन में अव्वल ….जनता...

    रायगढ़ में बढ़ती बिजली कटौती के खिलाफ आज एनएसयूआई (NSUI) रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों...

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव….. पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग…. वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर टिकी है सबकी...

      बरमकेला. इस ब्लॉक के सरिया अंचल में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ है, लेकिन दो महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलो में कुछ बुनियादी सुविधाओं की जरुरत...

वेदांता प्लांट हादसा: O&M कॉन्ट्रैक्ट के घेरे में जवाबदेही का बड़ा सवाल…एनजीएसएल के पास था प्रचालन और अनुरक्षण का जिम्मा…. ऐसे में तकनीकी चूक...

    सक्ती। सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता के पावर प्लांट में हुई दुर्घटना के बाद अनेक यक्ष प्रश्न लोगों के जे़हन में कौंध रहे...

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments