Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देभू‍मि बंधु संस्था की वार्षिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय ....ड्रॉप...

भू‍मि बंधु संस्था की वार्षिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय ….ड्रॉप आउट बच्चों के लिए संस्था करेगी ये काम …वन अधिकार कानून को लेकर होगा काम …और लिया गया ये निर्णय

 

अंबिकापुर।

भू‍मि बंधु सामाजिक अध्ययन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की वार्षिक बैठक संस्था के कार्यालय, जेल रोड, बाबूपारा, अंबिकापुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या ने की। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारीगण और सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2024–25 के वित्तीय बजट और आय-व्यय विवरण की समीक्षा की गई। साथ ही वन अधिकार कानून परियोजना एवं “हमगुड़ी: द एक्स्ट्रा क्लास” शिक्षा परियोजना की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:
वन अधिकार कानून परियोजना के अंतर्गत बलरामपुर जिले के 10 गांवों में कार्य किया गया, जिसमें लगभग 12,000 आदिवासी परिवारों को जागरूक किया गया। उन्हें व्यक्तिगत वन अधिकार दावों की प्रक्रिया समझाई गई एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

“हमगुड़ी: द एक्स्ट्रा क्लास” के अंतर्गत 490 आदिवासी बच्चों को आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए विशेष तैयारी प्रदान की जा रही है। इस परियोजना में गणित, अंग्रेजी और तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

 

संस्था ने आगामी वर्षों के लिए शिक्षा परियोजना के नए जिलों – सरगुजा, बलरामपुर, रायगढ़, कोरबा और महासमुंद – में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
भारत में लगभग 2 करोड़ छात्र ड्रॉप आउट हो रहे हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ से 50,000–60,000 और सरगुजा संभाग से 10,000–15,000 बच्चे शामिल हैं। इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए संस्था ने अगले तीन वर्षों के लिए एक विशेष कार्य योजना बनाने का निर्णय लिया है।

संस्थागत पुनर्गठन के अंतर्गत, वर्तमान बोर्ड सदस्य दीप्तिमणि बसरा एवं मधु सोड़ी ने व्यक्तिगत कारणों से कार्यमुक्ति ली है। उनके स्थान पर यमुना सिदार एवं तबस्सुम निशा को नई सदस्याओं के रूप में सर्वसम्मति से नामित किया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण व सदस्यगण अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या, उपाध्यक्ष श्रीमती भोजमति राठिया,
सचिव श्रीमती सविता रथ, सहसचिव दीपक भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष सौरभ मुखर्जी सदस्य श्रीमती मधु सोड़ी, श्रीमती दीप्तिमणि बसरा कार्यक्रम समन्वयक राजबली मरकाम, क्षेत्रीय कार्यकर्ता संतोष कुमार, जवाहर लाल रायगढ़ से राजेश त्रिपाठी, अक्षय नायक, शिव पटेल, राजेश गुप्ता, सदस्य संसद अंसारी, श्रीमती तृप्ति विश्वास, श्रीमती आरती नाग, अजय सिंह, मोहन सिंह की उपस्थिति में बैठक में सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। संस्था ने आने वाले वर्ष में शिक्षा, वनाधिकार एवं सामाजिक विकास के क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments