Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देवक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 को निरस्त करने की मांग ....सर्व मुस्लिम समाज...

वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 को निरस्त करने की मांग ….सर्व मुस्लिम समाज ने सौपा ज्ञापन …विरोध प्रदर्शन को संविधान मे आस्था रखने वालों का समर्थन

 

रायगढ़. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर वक्फ बचाओ संविधान बचाओ अभियान ईद उल फितर से ईद उल अजहा तक पूरे देश में चलाये जाने का निर्णय लिया है. इस अभियान के तहत ज्ञापन दिया जा रहा है धरना, प्रदर्शन, कर पूरे भारत में वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 का विरोध प्रदर्शन कर असहमति दिखायी जा रही है. रायगढ़ भी इससे अछूता नहीं है.

सर्व मुस्लिम समाज रायगढ़ द्वारा  राकेश कुमार गोलछा संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति भारत सरकार को ज्ञापन देकर वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को निरस्त करने की मांग की गई है. ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 प्रत्येक धार्मिक समुदाय को न केवल अंतरात्मा की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं बल्कि अपने धर्म का पालन करने प्रसार प्रचार करने तथा धार्मिक और परोपकारी कार्य हेतु संस्थाए स्थापित करने और उन्हें अपने अनुसार संचालित करने का अधिकार भी देते हैं.

वर्तमान संशोधित कानून मुसलमानो को इस मौलिक अधिकार से वंचित कर देता है और भारतीय संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों का हनन कर रहा है. वक़्फ़ संशोधन अधिनियम मुसलमानो के हित विरुद्ध है तथा शरीयत से भी इसका टकराव हो रहा. यही वजह है कि इस वक्फ संशोधन अधिनियम का पुरजोर विरोध हो रहा है.

विरोध प्रदर्शन को संविधान मे आस्था रखने वाले हिन्दुओ, सिखो, जैनियों एवं मानव अधिकार कार्यकर्ताओ का भी समर्थन मिल रहा है.सर्व मुस्लिम समाज रायगढ़ (छत्तीसगढ़ )मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के ” वक्फ बचाव – संविधान बचाओ ” अभियान का समर्थन करता है तथा माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भारत शासन से वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 को तत्काल निरस्त करने की मांग करता है. सर्व मुस्लिम समाज रायगढ़ के पदाधिकारियों को विश्वास है कि मुसलमानो के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उनके द्वारा वक़्फ़ संशोधन 2025 को निरस्त की कार्यवाही की जाएगी.

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments