Thursday, October 15, 2026
Homeआम मुद्देतमनार के आदिवासियों के बीच सोमवार को पहुंचेंगे डॉ.महंत .....विधानसभा नेता विपक्ष...

तमनार के आदिवासियों के बीच सोमवार को पहुंचेंगे डॉ.महंत …..विधानसभा नेता विपक्ष के दौरै से जंगल बचाने की मुहीम को मिलेगी धार – हरेराम तिवारी

 

रायगढ़। भाजपा सरकार की सह और समर्थन रायगढ़ की हरियाली को बेदर्दी से कुचलने पर आमादा अदाणी उद्योग के मनमानी के विरुद्ध सामुदायिक भागीदारी को समर्थन देने छग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा वर्तमान में छग विधनसभा के नेता विपक्ष डॉ.चरणदास महंत सोमवार को तमनार के मुड़ागांव पहुंच रहे हैं। यहां क्षेत्रीय विधायक लगातार वृक्ष काटने का मुखर विरोध कर धरना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए छग प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हरेराम तिवारी ने बताया कि विधानसभा नेता विपक्ष के दौरे से जंगल बचाने की मुहीम को नई दिशा और गति मिलेगी और उनके नेतृत्व और समर्थन से स्थानीय समुदायों और पर्यावरण संगठनों को मजबूत सहयोग मिलेगा जिससे जंगल संरक्षण के प्रयासों में और अधिक प्रभावी परिणाम प्राप्त होने के आसार प्रबल होगें।श्री तिवारी ने बताया कि हाल ही में पीसीसी चीफ दीपक बैज मुड़ागांव में जनसभा लेकर तमनार की प्राकृतिक सम्पदा को बचाने की मुहीम में शामिल आदिवासी ग्रामीणों के आंदोलन को मजबूत करने और हर मोर्चे पर कंधा मिलाकर खड़े रहने का आश्वासन दे चुके हैं। बैज के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.महंत के प्रभावित क्षेत्र में दौरे से जंगल संरक्षण के लिए स्थायी समाधान खोजने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएगें जिससे स्थानीय समुदायों को जंगल संरक्षण में सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए योजनाएं बनाने और सरकार की सह पर रायगढ़ तथा तमनार में बढ़ती औद्यौगिक तानाशाही के विरोध कांग्रेस के एक निर्णायक आंदोलन को मजबूती मिल सकेगी।डॉ.महंत के दौरे की खबर से ही सरकार और स्थानीय प्रशासन के कान खड़े हो गये हैं।

*सरगुजा,जशपुर होते हुए पहुंचेंगें तमनार*

जारी प्रोटोकाल के अनुसार विधानसभा नेता विपक्ष डॉ.चरणदास महंत 30 जून को सुबह कोरबा से अंबिकापुर प्रस्थान करेंगें।वहां से अपरान्ह 3 बजे जशपुर जिले के पत्थलगांव पहुंचकर पूर्व सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक गोमती साय के माताजी के अवसान पर उनके निवास पहुंच अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगें। इसके बाद शाम करीब 6 बजे डॉ.महंत तमनार के मुड़ागांव पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों के बीच जन संवाद करेंगें।डॉ.महंत तमनार से ही कार्यक्रम पश्चात गृहक्षेत्र कोरबा लौट जाएंगे।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments