Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देप्रदेश भर के पेंशनरो का आज बिलासपुर में जमवाड़ा... रायगढ़ जिला की...

प्रदेश भर के पेंशनरो का आज बिलासपुर में जमवाड़ा… रायगढ़ जिला की भी रहेगी भागीदारी

 

 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव आर एन साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 13 जुलाई को सुबह 11:00 बजे प्रार्थना सभा कक्ष जल संसाधन विभाग परिसर बिलासपुर मे संपन्न होगा. प्रथम अधिवेशन को लेकर के रायगढ़ के पेंशनरों में काफी उत्साह है. रायगढ़ जिला मुख्यालय से तथा विभिन्न विकासखंडो से पेंशनर्स आज के अधिवेशन में शामिल होंगे. अधिवेशन में प्रांतीय पदाधिकारीयो अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष,संयुक्त सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन श्री जी आर चंद्रा (प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) निर्वाचन अधिकारी, पवन शर्मा (प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ)व किशोर शर्मा ( सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर ) सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में संपन्न होगा. निर्वाचन पश्चात नव निर्वाचित प्रांत अध्यक्ष की अध्यक्षता में पेंशनरों के मुद्दों यथा सितंबर 2006 के पूर्व लागू व्यवस्था अनुसार मध्य प्रदेश शासन से सहमति लेने की परंपरा को समाप्त करते हुए केंद्रीय पेंनशरो को देय तिथि से राज्य के पेंनशरो को महंगाई भत्ता भुगतान किया जावे, राज्य के पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जावे, 80 वर्ष उम्र के स्थान पर 70 साल की उम्र में 20% पेंनशन में वृद्धि किया जावे, राज्य शासन के तीर्थ यात्रा योजना में पेंनशरो को भी शामिल किया जावे,राज्य के पेंनशरो की समस्याओं के निराकरण के लिए एसोसिएशन को मान्यता दिया जावे, पेंशनरों के अन्य आर्थिक एवं सामाजिक विषयो पर विचार विमर्श कर सार्थक निर्णय लिया जाएगा. रायगढ़ जिला शाखा के पेंशनर्स शेख कलीमुल्लाह जिला शाखा अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवेशन में शामिल होंगे. जिला मुख्यालय से शेख कलीमुल्लाह अध्यक्ष, आर एन साहू सचिव, पी सी साहू और रविगुप्ता उपाध्यक्ष अधिवेशन में शामिल होंगे.छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा रायगढ़ ने सभी पेंनशरो से प्रथम प्रांतीय महाधिवेशन में शामिल होकर पेंशनरो के हक में आवाज बुलंद करने की अपील की है.

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments