Friday, March 6, 2026
Homeआम मुद्देपेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन बिलासपुर में संपन्न......पी आर यादव प्रांत...

पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन बिलासपुर में संपन्न……पी आर यादव प्रांत अध्यक्ष निर्वाचित…. अधिवेशन में रायगढ़ जिले के पेंशनर भी हुए शामिल

 

 

 

रायगढ़. छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव आर एन साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 13 जुलाई को सुबह 11:00 बजे प्रार्थना सभा कक्ष जल संसाधन विभाग परिसर बिलासपुर मे संपन्न हुआ.

अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन जी आर चंद्रा (प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) निर्वाचन अधिकारी, पवन शर्मा (प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ)व किशोर शर्मा ( सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर ) सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ.

श्री पी आर यादव अध्यक्ष,आर पी सिंह उपाध्यक्ष उमेश मुदलियार सचिव, सुहास कुमार चिपड़े कोषाध्यक्ष, डी एल डहरिया, सी एल दुबे संयुक्त सचिव, श्रीमती मधु सूद  एस पी करोसिया कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए.

नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष पी आर यादव में ने अपने अध्यक्षीय संबोधन ने सितंबर 2006 के पूर्व लागू व्यवस्था अनुसार मध्य प्रदेश शासन से सहमति लेने की परंपरा को समाप्त करते हुए केंद्रीय पेंनशरो को देय तिथि से राज्य के पेंनशरो को महंगाई भत्ता भुगतान करने की मांग , राज्य के पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग, 80 वर्ष उम्र के स्थान पर 70 साल की उम्र में 20% पेंनशन में वृद्धि करने की मांग, राज्य शासन के तीर्थ यात्रा योजना में पेंनशरो को भी शामिल करने की मांग ,राज्य के पेंनशरो की समस्याओं के निराकरण के लिए एसोसिएशन को मान्यता दिए जाने की मांग पेंशनरों के मांग पर विस्तार से सदन को जानकारी दिया.

सदन ने सर्वसम्मति से,करतल ध्वनि बजाकर कर मांगों का समर्थन किया. प्रथम अधिवेशन में रायगढ़ जिला शाखा के पेंशनर्स भी शामिल हुए.शेख कलीमुल्लाह जिला शाखा अध्यक्ष रायगढ़ ने अधिवेशन में अपने विचार व्यक्त किये. जिला मुख्यालय रायगढ़ से शेख कलीमुल्लाह अध्यक्ष, आर एन साहू सचिव, पी सी साहू – रविगुप्ता उपाध्यक्ष जिला शाखा रायगढ़ अधिवेशन में शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...

ड्रोन की नजर कंट्रोल रूम का कमांड होली पर हाईटेक पहरे में रायगढ़…… हुड़दंगियों के लिए जीरो टॉलरेंस….. 48 घंटे अलर्ट मोड पर 400...

  रायगढ़, 3 मार्च। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायगढ़ पुलिस ने इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया...

वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द… बजट के बावजूद भुगतान लंबित…. स्वास्थ्य कर्मचारियों के घरों में उत्साह की जगह चिंता...

    *"क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?"* रायगढ़। होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व के निकट आते ही जहां...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments