Thursday, August 27, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ में श्रम कानून उल्लंघन पर कार्रवाई उद्योगों पर लाखों रुपये का...

रायगढ़ में श्रम कानून उल्लंघन पर कार्रवाई उद्योगों पर लाखों रुपये का जुर्माना….औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की जांच के बाद श्रम न्यायालय ने विभिन्न कंपनियों और प्रबंधकों पर लगाया दंड

 

 

रायगढ़। जिले में श्रम कानूनों के उल्लंघन पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद श्रम न्यायालय रायगढ़ ने चार अलग-अलग मामलों में कंपनियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है।


कार्यालय उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कारखानों में निरीक्षण के दौरान पाए गए उल्लंघनों के आधार पर कारखाना अधिनियम 1948, छत्तीसगढ़ कारखाना नियमावली 1962 तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के तहत प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए गए थे। इन मामलों का निराकरण फरवरी 2026 में किया गया।

पहले मामले में मेसर्स नवदुर्गा फ्यूल प्रा.लि. ग्राम पोस्ट-सराईपाली के कारखाना प्रबंधक को कारखाना अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन का दोषी पाते हुए श्रम न्यायालय द्वारा 2.30 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। दूसरे प्रकरण में मेसर्स अजय स्टील एंड पावर प्रा.लि., ग्राम-पाली के कारखाना प्रबंधक वीर विक्रम सिंह को विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर कुल 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार तीसरे मामले में मेसर्स विष्णु ब्रिक्स इंडस्ट्रीज, उपरकछार, फरसाबहार के प्रबंधक को कारखाना अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर श्रम न्यायालय द्वारा 3.50 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में मेसर्स इंड सिनर्जी लिमिटेड, ग्राम कोटमार, जिला रायगढ़ तथा मेसर्स ए.जी. कंस्ट्रक्शन महापल्ली लोइंग के विरुद्ध श्रम न्यायालय रायगढ़ में प्रकरण प्रस्तुत किया गया था।
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवा शर्तों का विनियमन) अधिनियम 1996 तथा इसके तहत बनाए गए नियम 2008 के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन के मामले में सुनवाई के बाद श्रम न्यायालय रायगढ़ ने प्रकरण में 8,000- 8000 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सेवा शर्तों से जुड़े नियमों के पालन में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments