Friday, August 28, 2026
Homeक्राईम न्‍यूजऑनलाइन गेमिंग की लत पड़ी भारी — चोरी के बाद पहुंचा जेल...

ऑनलाइन गेमिंग की लत पड़ी भारी — चोरी के बाद पहुंचा जेल …. पैसों की भरपाई के लिए उठाया गलत कदम… 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

 

रायगढ़। ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद एक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी। थाना भूपदेवपुर क्षेत्र के ग्राम जबलपुर में हुई चोरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में भूपदेवपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी गए जेवरात और नगदी बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

परिवार के बाहर जाते ही सूना मकान बना निशाना
प्रार्थी उदयराम पटैल, निवासी ग्राम जबलपुर, ने 28 फरवरी 2026 को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को परिवार सहित बिलासपुर जाने के दौरान घर में ताला लगाकर गए थे। 28 फरवरी की रात लौटने पर देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला था, कमरे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात एवं 1.50 लाख रुपये नगद गायब थे।
रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 305(a), 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर सूचना से मिला सुराग, आरोपी ने कबूला जुर्म
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही जितेन्द्र कुमार डनसेना (28 वर्ष) निवासी ग्राम जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में काफी रकम हार चुका था और पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से:
करीब 25 ग्राम सोने के जेवर (कीमत लगभग ₹3,50,000)
93 ग्राम चांदी के जेवर (कीमत लगभग ₹31,000)
नगद ₹1,030
बरामद किए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹3,81,000 आंकी गई है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि रायगढ़ जिले में चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उनका साफ संदेश ये भी है कि — ऑनलाइन गेमिंग की लत न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि गलत रास्ते पर ले जाकर जीवन भी बर्बाद कर सकती है।

RELATED ARTICLES

आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक …साइबर पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों व दर्ज अपराधों पर तत्काल निराकरण...

  पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा रेंज के साइबर थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारियों (ASP/DSP) एवं साइबर थाना प्रभारियों, साइबर सेल प्रभारियों...

रेत के अवैध भंडारण का खुलासा .. जब्त किया पूंजीपथरा में अवैध बालू का बड़ा जखीरा…, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप…. सवाल यही...

  तमनार / रायगढ़ रायगढ़ जिले के तमनार तहसील अंतर्गत पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी...

कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम में करोड़ों के जलकर घोटाले और फर्जीवाड़े का किया खुलासा …EWS हितग्राहियों से 60 रुपये के बजाय 200 रुपये...

    रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ में टैक्स और जलकर वसूली में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षद दल ने मंगलवार...

नशे के कारोबार पर कड़ा पहरा.. जीआरपी रायगढ़ की बड़ी कार्रवाई.. 8.160 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार.. महाराष्ट्र भागने की फिराक में था...

    रायगढ़। रेल क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कस रही जीआरपी रायगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments