Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेशिक्षाविद रामचंद्र शर्मा के खाते में एक और उपलब्धि ..... अब मिला...

शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा के खाते में एक और उपलब्धि ….. अब मिला गुरू रविन्द्रनाथ टैगोर अवार्ड …. संस्कार बना 1 वर्ष में 5 राष्ट्रीय अवार्ड पाने वाला जिले का पहला स्कूल .. 

 

रश्मि को भी श्रेष्ठ प्राचार्या का पुरस्कार, 17 मई को गुवाहाटी में प्रदान किया जाएगा पुरुष्कार

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल को 1 ही वर्ष में शिक्षा के क्षेत्र का 5वां राष्ट्रीय पुरस्कार गुरू रविन्द्रनाथ टैगोर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। एक उपदेश संस्थान के द्वारा घोषित इस अवार्ड में संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा को रविन्द्र नाथ टैगोर राष्ट्रीय डायरेक्टर अवार्ड तथा प्राचार्या रश्मि शर्मा को श्रेष्ठ प्राचार्या अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। संस्था की सहायिका सुश्री कोमल के द्वारा मेल से भेजी गई जानकारी में बताया गया कि उक्त पुरस्कार 17 मई को आसाम की राजधानी गुवाहाटी में सम्मान के साथ दिया जाएगा। इसमे यह भी बताया गया है कि ज्यूरी मेंबर के द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रामचन्द्र शर्मा एवं प्राचार्या रश्मि शर्मा से प्राप्त गतिविधियों के फीडबैक के आधार पर तथा आयोजिका संस्था के द्वारा बनाये गये मापदंड के आधार पर चयन किया गया है। इस सफलता पर जिलेवासियों, संपूर्ण स्कूल स्टॉफ व पैरेन्ट्स एवं विद्यार्थियों ने बधाई देते हुए प्रसन्नता जाहिर की है। ज्ञात हो कि संस्कार पब्लिक स्कूल अपने बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के लिए प्रसिद्ध है।

क्या कहते हैं,  रामचन्द्र शर्मा, मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल

इस सफलता पर मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि उनका और स्कूल का कर्तव्य है कि विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए जो श्रेष्ठ हो सकता है वह करने का हम प्रयास करते हैं। यह पुरस्कार केवल संस्कार स्कूल नहीं वरन पूरे जिले के लिए गर्व का विषय हैं। हम इसे रायगढ़ की जनता को समर्पित करते हैं।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments