रायगढ़। जिले की अग्रणी शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल आगामी 14 दिसंबर को अपने कैंपस में “ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता” का आयोजन करने जा रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी की उम्मीद है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस प्रतियोगिता में 2 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं, जिसके लिए कैंपस में व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।
संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक चेतना और सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन लगातार किया जाता रहा है। इस वर्ष भी संस्थान ने करीब 50 हजार रुपए के पुरस्कार रखे हैं ताकि बच्चों और पालकों में उत्साह बढ़े।
आकर्षक इनाम इस तरह से है …
आयोजकों के अनुसार जूनियर (कक्षा 5वीं से 8वीं) और सीनियर (कक्षा 9वीं से 12वीं) — दो वर्गों में परीक्षा आयोजित होगी। जिला स्तर पर
प्रथम पुरस्कार — 5,000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार — 3,000 रुपये
तृतीय पुरस्कार — 2,100 रुपये
दिए जाएंगे।
इसके अलावा चौथे से दसवें स्थान तक सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, जबकि हर स्कूल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्रों को विशेष पुरस्कार मिलेगा।
परीक्षा शुल्क मात्र 20 रुपये रखा गया है। रसीदें स्कूलों में भेज दी गई हैं, जबकि इच्छुक विद्यार्थी सिंधु बुक डिपो दरोगापारा, दिशा ऑनलाइन, जिला क्रिकेट संघ के पैलेस रोड कार्यालय तथा लॉ कॉलेज के ऊपर स्थित एजुकेशन प्वाइंट से रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में रामचंद्र शर्मा की सराहनीय पहल
संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा जिले में शैक्षणिक नवाचारों के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ उनकी उसी दूरदृष्टि का परिणाम हैं, जिसके तहत वे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और उनमें सक्रियता जगाने का प्रयास करते हैं।
जिले के शैक्षणिक जगत में संस्कार पब्लिक स्कूल आज एक विश्वसनीय और अग्रणी संस्था के रूप में प्रतिष्ठित है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
रामचंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास और पालकों को भी प्रेरित करना है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी ऐसे आयोजनों का लाभ उठा सकें।

Recent Comments