Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेहाल ए आवामबजट 2026-27 का बजट  जनभावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक बजट से छत्तीसगढ़ में...

बजट 2026-27 का बजट  जनभावनाओं के अनुरूप ऐतिहासिक बजट से छत्तीसगढ़ में दिवाली सा माहौल….ऐतिहासिक,जनहितैषी एवं विकासोन्मुखी

 

*रायगढ़:-* भारतीय जनता पार्टी के सह-प्रवक्ता अशोक अग्रवाल ने बजट 2026-27 को ऐतिहासिक,जनहितैषी एवं विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि यह बजट कांग्रेस के अस्तित्व पर अंतिम कील साबित होगा।जिस छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति और जीडीपी वृद्धि पर कांग्रेस के नेता लगातार प्रश्नचिन्ह लगाते रहे, उसी मजबूत आर्थिक आधार पर तैयार यह बजट प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के नेता जिस बजट की आलोचना कर रहे हैं,वही बजट आगामी 15 वर्षों तक कांग्रेस को सत्ता से और दूर करने का कार्य करेगा।प्रदेश की जनता अब भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति से आगे बढ़ चुकी है तथा विकास,पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को स्वीकार कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान,युवा,महिला,श्रमिक, व्यापारी एवं मध्यम वर्ग सभी वर्गों के हितों का समुचित ध्यान रखा गया है।अधोसंरचना विकास,रोजगार सृजन,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योग विस्तार को प्राथमिकता देकर सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत की है।यही कारण है कि पूरे प्रदेश में इस बजट को लेकर दिवाली जैसा उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिल रहा है।

अंत में अशोक अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुखिया आदरणीय विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच,सशक्त नेतृत्व और जनहितैषी बजट के कारण आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है।


उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट से प्रदेश की जनता के मन में विश्वास और आशा का नया संचार हुआ है।भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अब दोगुने उत्साह और ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगा तथा कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments