Tuesday, April 21, 2026
Homeखबर हटकेछत्तीसगढ़ी सिनेमा की धमक 'मोर छइयां भुइयां 3' प्रदेश के सिनेमा घरों...

छत्तीसगढ़ी सिनेमा की धमक ‘मोर छइयां भुइयां 3’ प्रदेश के सिनेमा घरों 16 मई से होगी प्रदर्शित… रामनिवास टाकीज में निर्माता निर्देशक सतीश जैन और उनकी टीम मीडिया से हुई मुखातिब….बताया फिल्म की विशेषताएं

 

रायगढ़।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोर छइयां भुइयां’ की तीसरी कड़ी, ‘मोर छइयां भुइयां 3’, प्रदेश के सिनेमा घरों में 16 मई को दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर और उनकी टीम प्रमुख प्रमुख शहरों में पहुंचकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। सतीश जैन के निर्देशन में बनी यह फिल्म छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संदेशों का शानदार मिश्रण है, जो दर्शकों को एक बार फिर थिएटर्स की ओर खींचने का वादा करती है।

‘मोर छइयां भुइयां 3’ एक पारिवारिक ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो छत्तीसगढ़ी परिवेश को जीवंत करती है। विगत दिनों इस फिल्म रिलीज हुए गानों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर भी धूम मचा रहा है |
फिल्म में मुख्य नायकों की भूमिका में मन कुरैशी, दीपक साहू, और लक्षित झांजी नजर आएंगे, जबकि नायिकाओं के रूप में ऐल्सा घोष, ऋचा दीक्षित, दीक्षा जायसवाल और इशिका यादव दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। खलनायकों की भूमिका में नितिन ग्वाला, क्रांति दीक्षित और धर्मेंद्र चौबे दमदार अभिनय के साथ कहानी में रोमांच जोड़ेंगे।
फिल्म में अन्य उल्लेखनीय कलाकारों में सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी, सुरेश गोडाले, मनोज जोशी, अंजली सिंह, सुमित्रा साहू, संजय महानंद, पूरन किरी, उपासना वैष्णव, अनुराधा दुबे, विवेक चंद्रा, शीतल शर्मा, और छोटे लाल साहू सहित कई प्रतिभाशाली चेहरे शामिल हैं। कुल 40 से अधिक कलाकारों की मौजूदगी इस फिल्म को एक भव्य प्रस्तुति बनाती है।

रायगढ़ पहुंचे निर्माता-निर्देशक सतीश जैन ने पत्रकारों को फिल्म के बारे बताते हुए कहते हैं कि ‘मोर छइयां भुइयां’ (2000) और ‘मोर छइयां भुइयां 2’ (2024) के साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, इस बार भी अपनी रचनात्मकता का जादू बिखेर रहे हैं। सह-निर्माता ललित सिन्हा और कार्यकारी निर्माता आलेख चौधरी ने प्रोडक्शन को भव्यता प्रदान की है। छायांकन सिद्धार्थ सिंह ने किया है, जो छत्तीसगढ़ के खूबसूरत लोकेशन्स को पर्दे पर जीवंत करता है।
संगीत सुनील सोनी का है, जिसमें स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया, सतीश जैन, और गिरवर दास मानिकपुरी के गीत शामिल हैं। गायकों में सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, मनोज वर्मा, गोरेलाल बर्मन, अनुपमा मिश्रा, कंचन जोशी, चंपा निषाद, और मोनिका सोनी जैसे नाम शामिल हैं। म्यूजिक अरेंजमेंट प्रफुल्ल बेहेरा ने किया है, जो फिल्म के गानों को यादगार बनाता है। कोरियोग्राफी चंदन दीप, एक्शन कुन्ड्राथुर एस. बाबू, और संपादन तुलेन्द्र पटेल ने किया है, जो फिल्म को तकनीकी रूप से मजबूत बनाते हैं।

रायपुर में फिल्म के प्रमोशन के लिए भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। निर्माता-निर्देशक सतीश जैन और स्टार कास्ट ने कोरबा, रायगढ़, और बिलासपुर जैसे शहरों में प्रमोशनल इवेंट्स किए और रायपुर में बड़े स्तर पर प्रचार शुरू हो गया है। मल्टीप्लेक्स और स्थानीय सिनेमाघरों में पोस्टर, ट्रेलर स्क्रीनिंग, और सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए दर्शकों तक फिल्म की पहुंच बनाई जा रही है। अभिनेता मन कुरैशी ने कहा, मोर छइयां भुइयां छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है। पार्ट 3 में हमने नई कहानी और आधुनिक प्रस्तुति के साथ दर्शकों को कुछ खास देने की कोशिश की है। ऐल्सा घोष ने भी उत्साह जताते हुए कहा, “यह फिल्म हर आयु वर्ग के लिए है, और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को गर्व के साथ पेश करती है।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विरासत/
‘मोर छइयां भुइयां’ ने 2000 में रिलीज होकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा को राष्ट्रीय पहचान दी थी। 2024 में ‘मोर छइयां भुइयां 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसके गाने ‘मया के मौसम’ और ‘टुरी आइसक्रीम खाके’ को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले। अब तीसरा भाग दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा रहा है। सतीश जैन ने बताया, “यह फिल्म आज के सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों को छूती है, और छत्तीसगढ़ी दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी।

RELATED ARTICLES

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला भाजपा की मंशा पर सवाल परिसीमन के बहाने टाल रही लागू करना….. कांग्रेस की प्रेस वार्ता… कहा महिला...

    रायगढ़। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने सोमवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता...

नवीन जिंदल के बाद, किरण बेदी वेदांता चेयरमैन के समर्थन में आईं, वेदांता को बताया ‘राष्ट्रीय संपत्ति’… पूर्व उपराज्यपाल एवं IPS अधिकारी किरण बेदी...

  *- नवीन जिंदल ने बेबुनियाद एफआईआर के खिलाफ CII, FICCI और अन्य संगठनों से आवाज उठाने का किया था आग्रह* -*23 मृतकों के परिजनों को...

पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के हक़ के लिए बुलंद हुई आवाज… स्थापना दिवस पर कई अहम मांगें...

  रायगढ़। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments