Saturday, March 7, 2026
Homeआम मुद्देकोयला हमारे, जंगल कटे हमारे… फिर महंगी बिजली क्यों?  रायगढ़ में आज...

कोयला हमारे, जंगल कटे हमारे… फिर महंगी बिजली क्यों?  रायगढ़ में आज जन सुनवाई के दौरान टैरिफ बढ़ोतरी पर घमासान ….प्रदूषण की मार झेल रहे शहर में दरें बढ़ाने पर उबाल… जन सुनवाई में जोरदार विरोध की तैयारी

 

रायगढ़। कोयले की खुदाई, जंगलों की कटाई और पानी के अंधाधुंध दोहन का दंश झेल रहे रायगढ़ में अब बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी ने आक्रोश को और भड़का दिया है। आज 18 फरवरी को रायगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा आयोजित जन सुनवाई में टैरिफ वृद्धि का मुद्दा गरमाने वाला है। शहर के जागरूक नागरिक, व्यापारी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न जनसंगठन बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

विरोध करने वालों का सीधा सवाल है—जब बिजली उत्पादन के लिए रायगढ़ की धरती से कोयला निकाला जा रहा है, जल स्रोतों का दोहन हो रहा है और जंगलों को उजाड़ा जा रहा है, तब उसी शहर के लोगों को महंगी बिजली क्यों? प्रदूषण, धूल और बीमारियों का बोझ उठाने के बाद अब बढ़ी हुई बिजली दरें आम जनता की कमर तोड़ने वाली साबित होंगी।

सूत्रों के अनुसार कई संगठनों ने जन सुनवाई को लेकर रणनीति तैयार की है। ज्ञापन, सामूहिक आपत्ति और तथ्यात्मक प्रस्तुतियां देकर यह मांग उठाई जाएगी कि स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने वाले उद्योगों और उत्पादन इकाइयों के बीच आम उपभोक्ता पर अतिरिक्त बोझ डालना न्यायसंगत नहीं है।

शहर में चर्चा है कि यह जन सुनवाई केवल औप- – चारिकता न बन जाए बल्कि जनता की आवाज को गंभीरता से सुना जाए। जो कि 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने को आमादा है कि सरकारी दबाव से टैरिफ बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगेगी ? अब देखना यह होगा कि रायगढ़ की जनता की एकजुट आवाज टैरिफ बढ़ोतरी के फैसले को कितना प्रभावित कर पाती है।

RELATED ARTICLES

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...

ड्रोन की नजर कंट्रोल रूम का कमांड होली पर हाईटेक पहरे में रायगढ़…… हुड़दंगियों के लिए जीरो टॉलरेंस….. 48 घंटे अलर्ट मोड पर 400...

  रायगढ़, 3 मार्च। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायगढ़ पुलिस ने इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया...

वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द… बजट के बावजूद भुगतान लंबित…. स्वास्थ्य कर्मचारियों के घरों में उत्साह की जगह चिंता...

    *"क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?"* रायगढ़। होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व के निकट आते ही जहां...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments