Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देबाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास...... शरबत...

बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास…… शरबत वितरण कर दी श्रद्धांजलि…..रायगढ़ में एसपी ऑफिस के सामने टीम ने सेवा कार्य के माध्यम से मनाई जयंती…. बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद…

 

 

रायगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन जिला रायगढ़ की टीम द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए एसपी ऑफिस के सामने ठंडा शरबत वितरण कर जयंती मनाई गई। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आम नागरिकों को शरबत पिलाकर संस्था ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें प्रदेश सह सचिव सरोज गुप्ता, प्रदेश महिला कोषाध्यक्ष रिचा बजाज, जिला प्रभारी दयासागर मिश्रा, महिला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजना शुक्ला, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोकुल श्रीवास, महिला कार्यकारी अध्यक्ष गीता भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष भीमसेन पिल्लई, महिला जिला उपाध्यक्ष गीता नायक, जिला महासचिव गोपाल पटेल, महिला महासचिव रानू घोष, महिला जिला सह सचिव पुष्पा चौहान एवं बसंती चौहान, तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी जानकी चक्रधारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें सेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर संस्था द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की आम नागरिकों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments