Thursday, October 15, 2026
Homeआम मुद्देमहंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:...

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा: ‘मोदी राज’ में जनता बेहाल ….केवल भाषणों और अपीलों से जनता का पेट नहीं भरेगा ….मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है….आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है… आंकड़े बताते हैं कि सीधा असर आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ रहा…

 

 

 

रायगढ़।

देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक कुप्रबंधन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की तुलना में आज 2026 में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।


प्रेस वार्ता में तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि 2013 में जो सोना 28,500 रु प्रति 10 ग्राम था, वह आज 1,52,130 रु के पार पहुँच गया है। इसी तरह खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। चावल, दाल, तेल और दूध जैसी बुनियादी चीजों के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रु के पार होने से परिवहन और खेती की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ रहा है।
विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता को राहत देने के बजाय अजीबोगरीब सलाह दे रहे हैं। कभी किसानों को खाद कम उपयोग करने को कहा जाता है, तो कभी महिलाओं को खाद्य तेल और गैस का उपयोग घटाने की नसीहत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सलाह देकर उन गरीब रेहड़ी-पटरी वालों और मेहनत कश मजदूरों का मजाक उड़ा रही है, जिनका काम सड़कों पर निकले बिना नहीं चल सकता।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश की जनता कर्ज के बोझ तले दब रही है, वहीं प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री 70 देशों की यात्रा कर चुके हैं, जिस पर 815 रु करोड़ से अधिक का खर्च आया है। साथ ही, 8400 रु करोड़ की कीमत वाले निजी विमान का मुद्दा भी उठाया गया।
पेट्रोलियम पदार्थों पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब भी केंद्र सरकार ने भारी टैक्स लगाकर जनता को लूटा। पिछले 12 वर्षों में पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स लगाकर सरकार ने करीब 47 लाख करोड़ रुपये जनता की जेब से निकाले हैं, लेकिन संकट के समय के लिए एक भी नया ‘क्रूड ऑयल भंडारण केंद्र’ नहीं बनाया गया।
छत्तीसगढ़ के संदर्भ में बात करते हुए नेताओं ने कहा कि राज्य में खाद की भारी किल्लत है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा तो करती है, लेकिन समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। सरगुजा जैसे क्षेत्रों में डीजल की कमी के कारण स्टील उद्योग और परिवहन ठप होने की कगार पर हैं।
अंत में, कांग्रेस ने मांग की कि प्रधानमंत्री अपनी विफलताओं को स्वीकार करें और विपक्ष को साथ लेकर देश की गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि केवल भाषणों और अपीलों से जनता का पेट नहीं भरेगा सरकार को बढ़ती एक्साइज ड्यूटी और जीएसटी दरों में कटौती कर आम आदमी को तत्काल राहत देनी चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष शाखा यादव ग्रामीण अध्यक्ष नागेन्द्र नेगी नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व महापौर जानकी काटजू, वसीम खान, वरिष्ठ नेताओं में हरेराम तिवारी,  दीपक पांडेय, अरुण गुप्ता, संदीप अग्रवाल, रवि पांडेय, रिंकी पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की मौजूदगी रही इस दौरान महिला नेत्रियों की भी उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments