Thursday, August 27, 2026
Homeआम मुद्देनिगम प्रशासन का बड़े बकायादारों पर वसूली को लेकर कड़ा रुख .......

निगम प्रशासन का बड़े बकायादारों पर वसूली को लेकर कड़ा रुख …. जूटमिल में कुर्की नोटिस चस्पा..तो पेट्रोल पंप सहित पांच संस्थान सील… टैक्स वसूल को लेकर बड़े बकाया दारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई

 

 

रायगढ़। नगर प्रशासन द्वारा बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। लंबे समय से बकाया संपत्ति कर, समेकित कर, जलकर एवं यूजर चार्ज नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए निगम की राजस्व, अतिक्रमण, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंप सहित पांच दुकानों को सील कर दिया।

 


नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा निगम के सभी तरह के टैक्स वसूली को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान उन्होंने बड़े बकायेदारों को सूचीबद्ध करने और उन्हें लगातार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कुर्की नोटिस चस्पा करने के साथ दुकानों एवं संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था। निर्देश के तहत आज निगम की संयुक्त टीम ने सुबह के समय जूटमिल पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। जूटमिल पर 26 लाख 38 हजार 418 रुपए संपत्ति कर बकाया है। इसके बाद दोपहर को तैयार बड़े बकायेदारों की सूची पर कार्रवाई की गई।

इसमें गोरखा पतरापाली चौक स्थित सुनील गर्ग के पेट्रोल पंप को सील किया गया। पेट्रोल पंप संचालक सुनील गर्ग पर 2013 से 11 लाख 68510 रूपये संपत्ति कर सहित अन्य कर बकाया था, जिसमें श्री गर्ग द्वारा बीच में कुछ आंशिक बकाया राशि जमा किया गया था। इसी तरह भगवानपुर स्थित मुन्ना पिता अब्दुल कलीम के संस्थान पर 1 लाख 40 हजार रुपए से ज्यादा, गौरंग सिंह सिदार के संस्थान पर 2 लाख 32 हजार रुपए से ज्यादा, चक्रधर नगर के कबाड़ी दुकान संचालक अब्दुल सत्तार पर 2 लाख 27 हजार रुपए से ज्यादा एवं बाजीराव पारा मस्जिद के सामने संचालित नंदु सतनामी केयर ऑफ प्रकाश पिता घनश्याम अग्रवाल के संस्थान पर कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए सील किया गया। इन सभी संपत्तियों के मालिकों को बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अपने बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित संपत्तियों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए और नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।
इस दौरान निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर वसूली अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बड़े बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बकायेदारों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने बकाया कर का भुगतान कर लें, अन्यथा उनके विरुद्ध कुर्की, सीलिंग एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निगम प्रशासन द्वारा सूचना जारी कर बताया कि राजस्व विभाग द्वारा अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खोला जा रहा है, जिससे नागरिक आसानी से अपने संपत्ति कर, जलकर, यूजर चार्ज एवं अन्य देय राशि जमा कर सकेंगे।
निगम की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति है, वहीं नियमित रूप से कर जमा करने वाले नागरिकों ने निगम के इस कदम का स्वागत किया है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments