Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देसफलता के शिखर पर भी नहीं भूले पुराने रिश्ते: सुशासन तिहार के...

सफलता के शिखर पर भी नहीं भूले पुराने रिश्ते: सुशासन तिहार के बीच पुराने सहयोगी सनत नायक के घर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….कुसमूरा कार्यक्रम से वक्त निकालकर मुख्यमंत्री ने सहयोगी के परिवार संग की आत्मीय मुलाकात इतना ही नहीं घर पर किया भोजन

 

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुशासन तिहार की धूम है। जनता की समस्याओं को सुनने और उनका मौके पर ही निराकरण करने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला मैदान में उतरा हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मेल-मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले के कुसमूरा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री का एक बेहद आत्मीय और सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री सार्वजनिक जीवन में ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी अपने पुराने साथियों को नहीं भूले हैं और समय निकालकर अपने पुराने सहयोगी सनत नायक से मुलाकात करने उनके निवास स्थान पहुंच गए।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार 2026 के तहत कुसमूरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम कोतरा स्थित मंडी परिसर हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

कुसमूरा के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला और सीधे अपने पुराने सहयोगी सनत नायक के निवास पहुंचे। वहां उन्होंने सनत नायक और उनके परिवारजनों से बेहद आत्मीय मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ सहज संवाद करते हुए पुराने दिनों की स्मृतियां साझा कीं और उनके घर पर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री की इस सादगी ने वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल जीत लिया।

सांसदीय कार्यकाल के साथी रहे हैं सनत नायक/-
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके हैं। इस लंबे कार्यकाल के दौरान सनत नायक ने एक समर्पित सहयोगी के रूप में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया था। आज मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अपने उसी पुराने साथी के घर सहज रूप से पहुंच जाना यह साबित करता है कि जीवन में कितनी भी बड़ी सफलता मिल जाए, रिश्तों और साथ निभाने वाले लोगों का महत्व हमेशा सर्वोपरि रहता है।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments