Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देट्रेड यूनियन काउन्सिल रायगढ़ में नई कार्यकारिणी का गठन.... संगठन को मजबूत...

ट्रेड यूनियन काउन्सिल रायगढ़ में नई कार्यकारिणी का गठन…. संगठन को मजबूत करने अहम फैसले कामरेड गणेश कछवाहा के इन कारणों से इस्तीफा…. शेख कलीमुल्लाह अध्यक्ष और श्याम जायसवाल बने सचिव

 

 

रायगढ़। श्रमिक संगठनों की एकजुटता और उनके अधिकारों की मजबूती के उद्देश्य से ट्रेड यूनियन काउन्सिल रायगढ़ की अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में न सिर्फ श्रमिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई बल्कि संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में कामरेड गणेश कछवाहा ने अपने स्वास्थ्यगत कारणों की वजह से पद से इस्तीफा दिया इसके बाद बैठक में अहम निर्णय लेते हुए कामरेड शेख कलीमुल्लाह और कामरेड श्याम जायसवाल को अहम जिम्मेदारी दी गई।

ट्रेड यूनियन काउन्सिल रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक गत दिवस आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न बिरादराना संगठनों के साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। बैठक में श्रमिकों एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कामरेड गणेश कछवाहा ने सभा की शुरुआत करते हुए ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हो रहे हमलों, श्रम कानूनों में बदलाव सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत बात रखते हुए 01 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस क्यों मनाया जाता है और उसका महत्व क्या है इसकी जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्यगत कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ट्रेड यूनियन काउन्सिल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से साथी शेख कलीमुल्लाह को अध्यक्ष, साथी खगेश पटेल एवं साथी प्रवीण तम्बोली को उपाध्यक्ष, साथी श्याम जायसवाल को सचिव, साथी संजीव सेठी व साथी वेदप्रकाश अजगल्ले को सह सचिव तथा साथी सुनील मेघमाला को कोषाध्यक्ष व साथी विष्णु यादव को सहकोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं संरक्षक के रूप में साथी गणेश कछवाहा, साथी बासुदेव शर्मा एवं साथी प्रमोद शराफ को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त संबद्ध संगठनों से एक-एक नाम कार्यकारिणी सदस्य के लिए आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

उपस्थित साथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी।

बैठक में आगामी 01 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को सफल बनाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन, मजदूरों की एकजुटता को मजबूत करने तथा श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में साथी कामरेड गणेश कछवाहा, साथी प्रमोद शराफ, साथी शेख कलीमुल्लाह, साथी श्याम जायसवाल, साथी प्रवीण तम्बोली, साथी खगेश पटेल, साथी सोनू शर्मा, साथी मुकेश पटेल, साथी संजीव सेठी, साथी पी.आर. भास्कर, साथी विष्णु यादव, साथी वेदप्रकाश अजगल्ले, साथी परमेश्वर पटेल, साथी अखिलेश श्रीवास, साथी वीरेन्द्र टोडर, साथी घनश्याम लहरें, साथी युवराज सिंह आजाद, साथी श्याम देवकर, साथी नीलकंठ साहू आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष कामरेड शेख कलीमुल्लाह द्वारा सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त कर सभा समाप्ति की घोषणा की गई। उक्त जानकारी सचिव कामरेड श्याम जायसवाल द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments