Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देगणतंत्र दिवस पर सरकारी इमारतें रौशन, मोदी नगर का अस्पताल अंधेरे में...

गणतंत्र दिवस पर सरकारी इमारतें रौशन, मोदी नगर का अस्पताल अंधेरे में गुम …… शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अनदेखी पर उठे सवाल….. रिहायशी इलाके में स्थित अस्पताल की बदहाली ने व्यवस्था की पोल खोली

 

रायगढ़ ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब रायगढ़ शहर के छोटे-बड़े सरकारी भवन तिरंगे की रोशनी में नहाए हुए नजर आए, तब मोदी नगर रिहायशी क्षेत्र स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंधेरे में डूबा रहा। आज़ादी और संविधान के उत्सव के दिन जहां हर सरकारी कार्यालय को सजाया-संवारा गया, वहीं नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण भवन की उपेक्षा चुभती रही।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल का मुख्य भवन और सामने लगा साइन बोर्ड तक ठीक से रोशन नहीं था। यह वही अस्पताल है जहां रोज़ाना आसपास के नागरिक सुविधाएं मिलती है सवाल यह है कि यदि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी स्वास्थ्य केंद्र को रोशन करना ज़रूरी नहीं समझा गया। क्या यह भवन महज दिखावे का तो नहीं ..? गणतंत्र दिवस के मौके पर ये स्थिति है तो आम दिनों में इसकी स्थिति क्या रहती होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोदी नगर एक रिहायशी इलाका है और यहां स्थित यह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासनिक संवेदनशीलता का पहला पैमाना होना चाहिए था। लेकिन अंधेरे में डूबा यह भवन यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ कागज़ों और रिपोर्टों तक सीमित रह गई हैं।

 

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments