Monday, October 12, 2026
Homeआम मुद्देसुशासन तिहार के नाम पर साय सरकार का जनसमुदाय से छलावा: खरसिया...

सुशासन तिहार के नाम पर साय सरकार का जनसमुदाय से छलावा: खरसिया विधानसभा की स्वीकृत सड़कों को बजट से विलोपित कर अनुपूरक बजट में उलझाने का काम जारी — तारेन्द्र डनसेना

 

 

रायगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) पर तीखा हमला बोलते हुए ‘सुशासन तिहार’ के नाम पर जनता से धोखा करने का गंभीर आरोप लगाया है।

डनसेना ने सरकारी पत्राचारों व दस्तावेजों का हवाला देते हुए खुलासा किया कि “सुशासन तिहार 2025″ में आम जनता से सड़कों और विकास कार्यों के आवेदन तो ले लिए गए, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य धरातल पर शून्य है। उल्टा, जो सड़कों के निर्माण कार्य पूर्व में स्वीकृत थे, उन्हें बजट से विलोपित (हटा) कर दिया गया है।

सरकारी दस्तावेजों से खुली साय सरकार की पोल:

जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने अनुविभागीय अधिकारी (लो.नि.वि. खरसिया) एवं कार्यपालन अभियंता (लो.नि.वि. रायगढ़ संभाग) के आधिकारिक ज्ञापनों (पत्र क्र. 318, 222 एवं 2129/तक/2025-26) का उल्लेख करते हुए बताया कि:

1. ग्राम बड़े डूमरपाली के आवेदक श्री गुलशन कुमार एवं ग्राम नवागांव के श्री रामेश्वर प्रसाद ने सुशासन तिहार 2025 के तहत भालुनारा से राबर्टसन रेलवे स्टेशन/साइडिंग तक सड़क निर्माण की मांग का आवेदन पत्र दिया था।

2. लोक निर्माण विभाग द्वारा दिए गए लिखित जवाब में यह कड़वा सच सामने आया है कि:”राबर्टसन डूमरपाली भालुनारा मार्ग निर्माण कार्य बजट वर्ष 2023-24 में शामिल था, जो कि वर्तमान में विलोपित हो चुका है।”

3. अब विभाग 2600.00 लाख (26 करोड़ रुपये) की इस राशि को केवल “प्रथम अनुपूरक बजट 2025-26” में शामिल करने का कागजी प्रस्ताव भेजकर जनता को बहलाने का काम कर रहा है।

4. बजट से विलोपित एवं अनुपूरक बजट में उलझाई गई खरसिया क्षेत्र की प्रमुख सड़कें:

• राबर्टसन डूमरपाली भालूनारा मार्ग: लंबाई 7.50 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹2600.00 लाख) — बजट 2023-24 से विलोपित

• सिंघनपुर से बरभौना, चंद्रशेखरपुर ऐडू सड़क मार्ग: लंबाई 22.30 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹1560.00 लाख)

• सोनबरसा से कलमी मार्ग: लंबाई 4.50 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹450.00 लाख)

• नवागांव से रजघट्टा मार्ग: लंबाई 2.00 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹200.00 लाख)

• गोरपार से खड़गांव मार्ग: लंबाई 2.10 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹200.50 लाख)

• सोनबरसा पहुँच मार्ग: लंबाई 1.50 कि.मी. (अनुमानित लागत: ₹150.00 लाख)

कांग्रेस प्रवक्ता के साय सरकार से सीधे सवाल:

1. जब राबर्टसन-बडे डूमरपाली-भालूनारा मार्ग वर्ष 2023-24 के बजट में पहले से स्वीकृत था, तो भाजपा सरकार ने इसे बजट से विलोपित क्यों किया?

2. सुशासन तिहार के नाम पर लाखों रुपये के विज्ञापन और आयोजन करने के बाद भी एक साल में केवल पत्राचार का नाटक क्यों रचा जा रहा है?

3. ​खरसिया के लोकप्रिय विधायक श्री उमेश पटेल क्षेत्र के विकास और सड़कों की बदहाली को लेकर लगातार विधानसभा से लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार खरसिया विधानसभा की स्वीकृत सड़कों को बजट से विलोपित कर क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय कर रही है:

उग्र आंदोलन की चेतावनी

तारेन्द्र डनसेना ने चेतावनी दी है कि यदि विलोपित की गई सड़कों के लिए तत्काल राशि स्वीकृत कर जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो कांग्रेस पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरेगी और कड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments