Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देसंगठन सृजन अभियान के मद्देनजर रायगढ़ कांग्रेस ने कसी कमर... वरिष्ठ नेताओं...

संगठन सृजन अभियान के मद्देनजर रायगढ़ कांग्रेस ने कसी कमर… वरिष्ठ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी ….जिला अध्यक्ष शाखा यादव बोले — विशेष प्रभारी संगठन को मजबूती देने में साबित होंगे अहम कड़ी

 

 

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बूथ कमेटियों के गठन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसी क्रम में सभी ब्लॉकों में ब्लॉक, मंडल एवं वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिसे शहर अध्यक्ष शाखा यादव द्वारा प्रस्तावित सूची के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन प्राप्त हुआ है। वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ नेता अहम कड़ी साबित होंगे।

जिला अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन में संगठन को धार देने के लिए अब एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अनुभवी एवं वरिष्ठ नेताओं को विशेष ब्लॉक प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। ये सभी प्रभारी ब्लॉक व मंडल स्तर पर संगठन की मॉनिटरिंग करते हुए बूथ कमेटियों के गठन और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।
नियुक्त विशेष ब्लॉक प्रभारियों में संतोष राय (पश्चिम क्षेत्र), दीपक पांडेय (चक्रधर नगर व जूटमिल क्षेत्र), पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला (मध्य क्षेत्र) तथा अरुण गुप्ता (पूर्वी क्षेत्र) शामिल हैं। इन सभी नेताओं को संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे पार्टी की जमीनी संरचना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

जिला अध्यक्ष शाखा यादव ने सभी नव-नियुक्त विशेष ब्लॉक प्रभारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन सृजन अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय संगठन खड़ा करना है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन एक अहम कड़ी साबित होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी है और इसी दृष्टि से कांग्रेस पार्टी लगातार संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments