Saturday, March 7, 2026
Homeछत्‍तीसगढ़ब्यूरोक्रेसी50 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में 26-27 फरवरी को लटकेगा ताला...

50 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में 26-27 फरवरी को लटकेगा ताला ….मानदेय और सेवा शर्तों को लेकर प्रदेशभर में दो चरणों में आंदोलन की घोषणा… पहले चरण में सभी 33 जिला मुख्यालयों पर हड़ताल, दूसरे चरण में रायपुर में विधानसभा घेराव

 

 

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आंगनबाड़ी व्यवस्था ठप होने की स्थिति बन गई है। प्रदेश के 50 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में 26 और 27 फरवरी को कामबंद हड़ताल का ऐलान किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी लंबित मांगों को लेकर लामबंद हो चुकी हैं। उनका कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन और उग्र होगा।


संयुक्त मंच के पदाधिकारियों के अनुसार आईसीडीएस की स्थापना को 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी कार्यकर्ताओं को बेहद कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है। सहायिकाओं को मात्र 2250 रुपये और कार्यकर्ताओं को 4500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। न पेंशन की सुविधा है, न ग्रेच्युटी, न समूह बीमा और न ही समुचित अवकाश की व्यवस्था। बीमारी, पारिवारिक दायित्व या अन्य आवश्यक परिस्थितियों में भी मानदेय कटवाकर जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों के अलावा अन्य विभागों के कामों में भी लगाया जाता है। यहां तक कि सभाओं में भीड़ बढ़ाने के लिए भी बुलाया जाता है। बढ़ते कार्यभार और कथित प्रशासनिक दबाव से वे स्वयं को शोषित महसूस कर रही हैं। उनका कहना है कि मामूली कारणों पर मानदेय काटना, नौकरी से निकालने की धमकी देना और आवाज उठाने पर सेवा से पृथक करने जैसी कार्रवाई की जाती है।
संयुक्त मंच ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर दो चरणों में आंदोलन का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में धरना, रैली और प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 9 मार्च को राजधानी रायपुर में विशाल प्रांतीय धरना-रैली और विधानसभा घेराव किया जाएगा। संघ के संस्थापक एवं प्रांतीय संयोजक देवेन्द्र कुमार पटेल ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...

रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित ….मोहम्मद वारिस खान जिला अध्यक्ष, मोहम्मद ताज जिला सचिव हुए नियुक्त…. समाज के गणमान्य नागरिकों...

    रायगढ़। शहर में आयोजित एक गरिमामय बैठक में रायगढ़ ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में समाज...

ड्रोन की नजर कंट्रोल रूम का कमांड होली पर हाईटेक पहरे में रायगढ़…… हुड़दंगियों के लिए जीरो टॉलरेंस….. 48 घंटे अलर्ट मोड पर 400...

  रायगढ़, 3 मार्च। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायगढ़ पुलिस ने इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया...

वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द… बजट के बावजूद भुगतान लंबित…. स्वास्थ्य कर्मचारियों के घरों में उत्साह की जगह चिंता...

    *"क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?"* रायगढ़। होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व के निकट आते ही जहां...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments