Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ में कानून का नया पहरा—ऊर्जा और जोश के साथ मैदान में...

रायगढ़ में कानून का नया पहरा—ऊर्जा और जोश के साथ मैदान में उतरे नए पुलिस कप्तान शशिमोहन सिंह ….सोशल पुलिसिंग, सख़्त कार्रवाई और अपराध-रोधी रणनीति पर मीडिया से खुलकर बोले एसएसपी

 

रायगढ़। जिले के नए पुलिस कप्तान शशिमोहन सिंह ने पदभार संभालने के बाद आज पुलिस कंट्रोल रूम में मीडिया से सीधा संवाद किया। पूरे आत्मविश्वास, ऊर्जा और जोश से भरे नजर आए एसएसपी सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा और पुलिस के संरक्षण में जुआ, सट्टा या अवैध शराब जैसी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी।
नवपदस्थ पुलिस कप्तान ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका पहला लक्ष्य अपराध को घटित होने से पहले रोकना है। इसके लिए आम जनता को साथ लेकर मजबूत कम्युनिटी व सोशल पुलिसिंग मॉडल विकसित किया जाएगा, ताकि पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास का सेतु और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपराध होता भी है तो उसकी निष्पक्ष विवेचना कर दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी होगी।


एसएसपी शशिमोहन सिंह ने साइबर फ्रॉड को वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि हाईटेक अपराधों से निपटने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। वहीं, इंडस्ट्रियल बेल्ट में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए उन्होंने यातायात सुधार के लिए कलेक्टर व संबंधित मंत्रियों से चर्चा की बात कही।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि थाना-चौकियों में लंबे समय से जमे पुलिस कर्मियों पर तबादले की कार्रवाई होगी और यदि कहीं से भी पुलिस संरक्षण में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिली तो सीधे उनके संज्ञान में लाई जाए—दोषियों पर बिना किसी दबाव के सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक थाम के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करेंगे।
कुल मिलाकर, रायगढ़ को सुरक्षित और अपराध-मुक्त बनाने के इरादे से नए पुलिस कप्तान ने अपने तेवर और रणनीति से साफ संदेश दे दिया कि अब कानून व्यवस्था में ढिलाई नहीं चलेगी।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments