Tuesday, April 21, 2026
Homeखबर हटकेसंस्कार पब्लिक स्कूल के विकास की नई राह .... वरिष्ठ पत्रकार सुभाष...

संस्कार पब्लिक स्कूल के विकास की नई राह …. वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के कर मामलों से उद्घाटन ….मीडिया के समक्ष रखी गई भविष्य की कार्ययोजना …इन्होंने कहा जल्द ही शीर्ष स्थान पर पहुंचेगा संस्कार पब्लिक स्कूल

 

रायगढ़। शिक्षा के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में संस्कार पब्लिक स्कूल ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। शुक्रवार को स्कूल परिसर में मुख्य द्वार से छात्रावास तक निर्मित लगभग 500 मीटर लंबी नई सड़क का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने मीडिया के माध्यम से संस्थान की आगामी योजनाओं और शैक्षणिक विकास की रूपरेखा साझा की।

मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, रमेश अग्रवाल, नरेश शर्मा, विनय पांडेय, संजय बोहिदार सहित अनेक गणमान्य पत्रकारों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि स्कूल की इस नई सड़क का उद्घाटन स्वयं मीडियाकर्मियों द्वारा किया गया, जिससे आयोजन में उत्साह और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

वरिष्ठ पत्रकारों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की, इसके पश्चात फीता काटकर सड़क का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें स्कूल संचालक रामचंद्र शर्मा ने संस्थान में किए जा रहे निरंतर सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्कार पब्लिक स्कूल की फीस समान स्तर के अन्य स्कूलों की तुलना में कम है तथा किसी भी निर्माण कार्य का भार छात्रों की फीस पर नहीं डाला जाता।

प्राचार्या रश्मि शर्मा ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। बेहतर सुविधाएं, अनुशासन और संस्कार आधारित शिक्षा ही स्कूल की पहचान है। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक मंडल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन द्वारा किया गया।


मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। बेहतर प्रबंधन, सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, हॉर्स राइडिंग एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण यह संस्थान न केवल रायगढ़ बल्कि आसपास के जिलों में भी अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा।

RELATED ARTICLES

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला भाजपा की मंशा पर सवाल परिसीमन के बहाने टाल रही लागू करना….. कांग्रेस की प्रेस वार्ता… कहा महिला...

    रायगढ़। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने सोमवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता...

नवीन जिंदल के बाद, किरण बेदी वेदांता चेयरमैन के समर्थन में आईं, वेदांता को बताया ‘राष्ट्रीय संपत्ति’… पूर्व उपराज्यपाल एवं IPS अधिकारी किरण बेदी...

  *- नवीन जिंदल ने बेबुनियाद एफआईआर के खिलाफ CII, FICCI और अन्य संगठनों से आवाज उठाने का किया था आग्रह* -*23 मृतकों के परिजनों को...

पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के हक़ के लिए बुलंद हुई आवाज… स्थापना दिवस पर कई अहम मांगें...

  रायगढ़। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments