Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देफ्लाई ऐश की समस्या पर पर्यावरण मित्र के बजरंग अग्रवाल ने कह...

फ्लाई ऐश की समस्या पर पर्यावरण मित्र के बजरंग अग्रवाल ने कह दी ये बड़ी बात ….इस समस्या से निपटने अधिकारियों के हाथ खड़े करने जैसा ….तो क्या ….पढ़ें पूरी खबर

 

 

रायगढ़।

रायगढ़ जिले में फ्लाई ऐश की समस्या नक्सल समस्या से भी गंभीर समस्या बन चुकी है। समस्या से निपटने के लिए सारे अधिकारी मंत्री ने हथियार डाल दिए हैं। अब गृह मंत्री अमित शाह को आकर इस समस्या का निपटारा करना पड़ेगा। यह कहना है पर्यावरण मित्र के बजरंग अग्रवाल का, फ्लाई ऐश की डंपिंग ट्रांसपोर्टिंग जैसे सारे नियमों को ताक पर रखकर हो रहा है। जिसका खामियाजा आम जन मानस के साथ पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

जब तक फ्लाई ऐश की समस्या का हल नहीं होगी तब तक इससे जुड़े सारे ट्रांसपोर्ट नियमों का उल्लंघन कर शासन प्रशासन को अपनी करतूतों का आइना दिखाते रहेंगे। इनके ऊपर कड़ी कार्यवाही नहीं होने के कारण यह समस्या बरकरार है अगर इस कारोबार से जुड़ दो-चार लोगों को जेल तक भेज दिया जाए और कठोर सजा दी जाए तो कुछ हद तक इस समस्या का निपटारा हो जायेगा।

पर्यावरण मित्र के बजरंग अग्रवाल का कहना है कि उद्योगों को कम से कम 75 प्रतिशत राख का निपटान महीने भर के भीतरी करना रहता है, नहीं तो उन पर पेनल्टी या कार्रवाई होती है। इसके लिए उद्योगों के द्वारा इसके परिवहन के लिए टेंडर जारी किए जाते हैं लेकिन ट्रांसपोर्टर जीपीएस सिस्टम को हैक कर फ्लाई ऐश को जहां तहां डंप कर देते हैं। ट्रांसपोर्टर सारे नियम कानून और टर्म कंडीशन को धता बताते हुए खाली और सुनसान जगह पर डंप कर एक बड़े स्कैम को अंजाम देते और इसका खामियाजा आम जनअंश को भुगतना पड़ रहा है।

बजरंग अग्रवाल का कहना है फ्लाई ऐश का काम करने वाले सिंडिकेट कितना जुगाड़ू और पावरफुल है कि इनके खिलाफ मामूली चालान जुर्माना कर मामले को इतिश्री कर दिया जाता है। फ्लाई ऐश की समस्या अब जिले में एक नासूर की तरह उत्पन्न हो गई है। जो की किसी नक्सली समस्या से कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। इस समस्या का समाधान करने में शासन प्रशासन के तमाम तंत्र विफल होते नजर आ रही है। और धीरे धीरे कर फ्लाई ऐश की समस्या भयंकर विकराल रूप धारण करते जा रही है।
बजरंग अग्रवाल कहते हैं कि जिस तरह से प्रदेश नक्सल समस्या नासूर बन चुके इनके खात्मे के लिए गृह मंत्री अमित शाह को आना पड़ा तो फ्लाई ऐश की समस्या जो किसी नक्सल समस्या से भी ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है तो क्या ऐसी स्थिति में इस समस्या के निराकरण के लिए गृह मंत्री अमित शाह को आना पड़ेगा, क्या तभी यहां भयंकर विकराल रूप धारण कर चुके फ्लाई ऐश की समस्या का समाधान हो पाएगा? फ्लाई ऐश की वजह से रायगढ़ की मिट्टी जहरीली होते जा रही है और कैंसर सहित नाना प्रकार के गंभीर रोग पैदा हो रही है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments