Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देभव्य और विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी ...12 अगस्त को...

भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी …12 अगस्त को नटवर स्कूल मैदान से होगी आरंभ …150 फीट लम्बा तिरंगा होगा मुख्य आकर्षण …हजारों लोग देशभक्ति से ओतप्रोत होकर यात्रा में होते हैं शामिल 

 

रायगढ़।

बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

12 अगस्त 2025 मंगलवार को एक तिरंगा देश के नाम जन जागरूकता अभियान रायगढ़ नटवर स्कूल खेल मैदान से सुबह 10 बजे प्रारंभ होने जा रही है। इस गौरवशाली तिरंगा यात्रा के सन्दर्भ में संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने मीडिया से एक पत्रकार वार्ता में रूबरू होकर बताया कि इस वर्ष इस तिरंगा यात्रा को शानदार चार वर्ष पूर्ण होने जा रहा है इस वर्ष इस तिरंगा यात्रा को और विस्तृत करते हुए लोगों की मांग को देखते हुए पिछले वर्ष 100 फूट का तिरंगा लंबाई में बनाया गया था इस वर्ष 150 फीट लंबा तिरंगा बनवाया जा रहा है।

लगातार लोगों में देशप्रेम के प्रति बढ़ रही जन जागरूकता को देखते ये निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पिछले वर्षों में निकली तिरंगा यात्रा में सर्व समाज को भी निमंत्रण इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया जायेगा लोगो से बातचीत हो भी रही है।

इस वर्ष एक मोबाइल वेन को यात्रा के पीछे रखेंगे जिसमें मौसम और धूप को देखते हुए इस वाहन में डॉक्टर, नर्स और चिकित्सा सेवा का सामान रखा जाएगा ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में उचित उस व्यक्ति या स्कूली बच्चों को समय पर चिकित्सासेवा मिल सकेगी ।

इस बार भी तिरंगा यात्रा में कलेक्टर रायगढ़ और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने आमंत्रित किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि पिछले साल 2000 लोगो ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे इस वर्ष उम्मीद करते हैं। ये संख्या दोगुनी होने की उम्मीद हैं रास्ते में जगह जगह बच्चों के लिए पानी, जूस,और बिस्किट के स्टाल भी लगाए जाएंगे । तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से आरंभ होकर शहर के चौक चौराहों से होकर वापस नटवर स्कूल में आकर समाप्त होगी।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments